Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन पार्किंग से बाइक चोरी, प्रबंधन लापरवाह
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन पार्किंग से बाइक चोरी, प्रबंधन लापरवाह

Azmat ali 14/01/2026 (Last updated: 14/01/2026) 1 minute read
SAIL BSP Bike Stolen from Ispat Bhawan Parking of Bhilai Steel Plant, Management Negligent

इस्पात भवन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र से वाहन चोरी की घटना के बाद कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में चिंता का माहौल है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के इस्पात भवन परिसर से एक ठेका श्रमिक की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सभी पार्किंग एरिया में सीसी टीवी कैमरे लगाने की बात बार-बार कही जा रही है। लेकिन, प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बी अभिषेक भिलाई इस्पात संयंत्र के टेलिकॉम विभाग में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं और उनकी हमेशा सामान्य पाली ड्यूटी रहती है। 12 जनवरी को भी वे सामान्य पाली में ड्यूटी पर थे। रोज की तरह सुबह करीब 9.20 बजे वे अपनी मोटरसाइकिल होंडा सीबी शाइन (क्रमांक CG 07 BW 5984) को इस्पात भवन के अंदर स्थित पार्किंग स्थल में खड़ा कर लॉक कर काम पर चले गए।

शाम करीब 5.30 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब वे वापस पार्किंग स्थल पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां मौजूद नहीं थी। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े भाई पी. अभिजित दास को फोन कर जानकारी दी। भाई के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों ने मिलकर इस्पात भवन परिसर और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।

अगले दिन भी पीड़ित ने इस्पात भवन के आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर वाहन की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को सूचना देकर 14 जनवरी 2026 को संबंधित थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस्पात भवन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही जा रही है। इस्पात भवन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र से वाहन चोरी की घटना के बाद कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों में चिंता का माहौल है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant: आवास लाइसेंस और टाउनशिप पर 16 जनवरी को सीजीएम का घेराव
Next: Active Bokaro-Healthy Bokaro: बोकारो हाफ मैराथन के लिए 20 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन, परिवार संग आइए

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.