- सभी प्रतिभागियों के लिए निर्धारित क्रिकेट ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। मैच सफेद गेंद से खेले जाएंगे।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसपी) के स्पोर्ट्स एंड सिविक अमेनिटीज विभाग द्वारा इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में विभाग की ओर से सभी विभागीय क्रिकेट टीमों के लिए आधिकारिक सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, यह क्रिकेट प्रतियोगिता 17 फरवरी 2026 से 17 मार्च 2026 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम, सेक्टर-4, बोकारो स्टील सिटी एवं टी एंड डी ग्राउंड, सेक्टर-3 में किया जाएगा।
इस चैंपियनशिप में केवल सेल, बीएसएल, जेजीओएम, कोलियरीज डिवीजन, एसआरयू एवं बीपीएससीएल के ऑन-रोल कर्मचारी ही भाग लेने के पात्र होंगे। प्रतियोगिता पुरुष वर्ग के लिए होगी और प्रत्येक टीम में 14 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे।
सभी प्रतिभागियों के लिए निर्धारित क्रिकेट ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा। मैच सफेद गेंद से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में बीसीसीआई/जेएससीए के नवीनतम टी-20 नियमों का पालन किया जाएगा। मुकाबले लीग कम नॉकआउट प्रणाली पर आधारित होंगे। मौसम या अन्य परिस्थितियों को देखते हुए आयोजन समिति को कार्यक्रम में बदलाव का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
सहभागिता की अंतिम तिथि
विभागीय क्रिकेट टीमों को अपनी सहभागिता की पुष्टि 7 फरवरी 2026 तक करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी टीम की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।
स्पोर्ट्स विभाग ने सभी विभागों से समय पर टीम विवरण भेजने की अपील की है, ताकि प्रतियोगिता का सफल एवं सुचारु आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।














