Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Rourkela Steel Plant को मिला Grow Care India Environment Management Award 2025
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant को मिला Grow Care India Environment Management Award 2025

Azmat ali 20/01/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Receives Grocare India Environment Management Award 2025

पुरस्कार भारत सरकार की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की संयुक्त सचिव एवं निदेशक मृणालिनी श्रीवास्तव के हाथों प्राप्त किया गया।

  • राउरकेला स्टील प्लांट का चयन इस्पात उत्पादन प्रक्रियाओं में निरंतर और समग्र पर्यावरण-अनुकूल पहलों के लिए किया गया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। महारत्न इस्पात समूह सेल (SAIL) की प्रमुख इकाई राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए ‘ग्रो केयर इंडिया पर्यावरण प्रबंधन पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया है।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 17 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। पुरस्कार भारत सरकार की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की संयुक्त सचिव एवं निदेशक मृणालिनी श्रीवास्तव तथा रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य राजेश गोयल ने प्रदान किया। राउरकेला स्टील प्लांट की ओर से यह पुरस्कार पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी पी. सी. दाश ने ग्रहण किया।

गौरतलब है कि यह पुरस्कार ग्रोकैर इंडिया द्वारा प्रदान किया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत एक प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठन है। ग्रोकैर इंडिया हर वर्ष पर्यावरण प्रबंधन एवं संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संगठनों, कंपनियों और व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदान करता है।

राउरकेला स्टील प्लांट का चयन इस्पात उत्पादन प्रक्रियाओं में निरंतर और समग्र पर्यावरण-अनुकूल पहलों के लिए किया गया। इनमें वायु प्रदूषण उत्सर्जन पर प्रभावी नियंत्रण, अपशिष्ट जल प्रबंधन की सख्त व्यवस्था, कचरे के अधिकतम उपयोग, व्यापक हरित विकास, जल संरक्षण के उपाय तथा स्थानीय समुदायों के उत्थान के लिए प्रभावी सीएसआर गतिविधियां शामिल हैं।

यह सम्मान राउरकेला स्टील प्लांट की सतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और उत्तरदायी औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 1 लाख की रिश्वत लेते HPCL का सेल्स ऑफिसर CBI के हत्थे चढ़ा
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के मंच पर लोक नृत्य की बिखरी छटा, ये विजेता

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.