Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant छोड़ने से पहले 4 अधिकारी और 48 कर्मचारियों को विदाई दे गए अमरेंदु प्रकाश
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant छोड़ने से पहले 4 अधिकारी और 48 कर्मचारियों को विदाई दे गए अमरेंदु प्रकाश

31/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Amarendu-Prakash-bid-farewell-to-4-officers-and-48-employees-before-leaving-Bokaro-Steel-Plant
  • मुख्य महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों के लिए में अलग से आयोजित किये गए एक विदाई समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) मनोज कुमार को विदाई दी गई। इ

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के 4 अधिकारी और 48 कर्मचारी रिटायर हो गए। रिटायरमेंट समारोह में कार्मिकों को सम्मानित किया गया। बीएसएल (BSL) के डीआइसी (DIC) अमरेंदु प्रकाश ने इन्हें सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद ही कैबिनेट मंजूरी का लेटर आया और डीआइसी तब तक सेल चेयरमैन बन चुके थे। शाम को डिजिटली चार्ज भी संभाल लिया। इधर, बीएसएल के 52 कर्मचारी और अधिकारी इस बात से खुश हैं कि वे सेल के चेयरमैन के हाथों सम्मानित हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो…! अमरेंदु प्रकाश ने डिजिटली संभाला कामकाज, SAIL Chairman का मीटर चालू

बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से मई में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों के लिए बुधवार को मानव संसाधन विकास केंद्र के मुख्य प्रेक्षागृह में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अमिताभ श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा/ माइंस) मोहित मालपानी सहित कार्मिक विभाग के अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL चेयरमैन Amarendu के पास उपलब्धियां बहुत, अब कर्मचारियों की जिंदगी में Prakash की आस

समारोह के आरम्भ में वरीय प्रबंधक(अ.नि.प्र./कार्मिक) डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने आगंतुकों का स्वागत किया। डॉ. नंदा प्रियदर्शिनी ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को अन्तिम निपटारा एवं मैत्री भवन से सम्बंधित जानकारी दी तथा प्रत्येक सेवानिवृत हो रहे कर्मियों का बायोडाटा प्रस्तुत किया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: EPFO की नोटिस ने बढ़ाया SAIL का टेंशन, तैयार रखिए डाक्यूमेंट

मुख्य अतिथि अमिताभ श्रीवास्तव ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को उनके निष्ठापूर्ण सेवा के लिए बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र तथा उपहार भेंट किये। मई माह में बीएसएल से कुल 4 अधिशासी तथा 48 अनधिशासी सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ नंदा प्रियदर्शिनी ने किया।

मुख्य महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों के लिए में अलग से आयोजित किये गए एक विदाई समारोह में मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा) मनोज कुमार को विदाई दी गई। इस अवसर पर सेल के नव-नियुक्त चेयरमैन अमरेन्दु प्रकाश एवं अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे।

समारोह के दौरान मनोज कुमार के सेवाकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धियों को स्मरण किया गया। अमरेन्दु प्रकाश ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंतिम निपटारे से जुड़े दस्तावेज भेंट किये। सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे मनोज कुमार को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL के नए डायरेक्टर इंचार्ज की अब तलाश, अतिरिक्त चार्ज संभालेंगे RSP के DIC अतनु भौमिक या DSP के बीपी सिंह
Next: मोदी सरकार बेच रही Coal India की 3% हिस्सेदारी, शेयर भाव 11 रुपए तक टूटा, SAIL में गिरावट जारी

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.