- स्टील इंप्लाइज यूनियन इंटक के कार्यालय में महाशिवरात्रि पर सुबह रुद्राभिषेक किया गया। इसके प्रसाद ग्रहण करने वालों का रेला उमड़ा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Mahashivratri 2026: आस्था के पर्व में हर कोई डूबा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में भी कर्मचारी और अधिकारी भक्तिमय माहौल में नजर आए। माथे पर तिलक और हाथों में प्रसादी दिखी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के कार्यालय में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत पूजा-अर्चना एवं भोग प्रसाद का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही संयंत्र के विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं प्रबंधकगण भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में देवेंद्र यादव (विधायक), ताम्रध्वज साहू (पूर्व गृह मंत्री), सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, पूर्व ओए महासचिव परविंदर, सीजीएम एसएमएस 3 प्रभुनाथ बैठा, सीजीएम वायर रॉड मिल एमके गोयल, सीजीएम मैकेनिकल पीके सिंह, सीजीएम एमएंडयू पीके बेहरा, सीजीएम कोक ओवन तुलाराम बेहरा, जीएम संजय द्विवेदी, संतोष सिंह, एजीएम रोहित हरित के अलावा श्रमिक नेता टी. जोगा राव, डीवीएस रेड्डी, शिव बहादुर सिंह, राजेश चौहान, एके माहौर, आइपी मिश्र, अरुण सिंह सिसोदिया, विनोद कुमार सोनी आदि पूजा में शामिल हुए।

संयंत्र के कर्मचारी, विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी तथा स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय साहू के अलावा पूरन वर्मा, एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह, एसके बघेल, पिजूषकर, सीपी वर्मा, शिवशंकर सिंह, रेशम राठौर, सचिदानंद पांडेय, ज्ञानेंद्र पांडेय, विजय विश्वकर्मा, एसबी सिंह, जय राम ध्रुव, विपीन बिहारी मिश्र, राजकुमार, रमन मूर्ति, दीनानाथ सिंह सार्वा, गिरीराज देशमुख, जीआर सुमन, ताम्रध्वज सिन्हा, गुरुदेव साहू, डीपी खरे, मलय मुखर्जी, आरसी अग्रवाल, एनएस बंछोर आदि उपस्थित रहे।

वहीं, भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी में स्थित मंदिरों व विभागों पूजा आदि अनुष्ठान किया गया। ईडी स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर्व 2026 पर सुबह से ही मंदिरों की चौखट पर आस्थावानों का रेला उमड़ा। शहर से गांव तक की मंदिरों में बाबा का दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ी। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट स्थित मंदिरों में भी सुबह से अनुष्ठान होते रहे।











