Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Big News: रुआबांधा सेक्टर के 5 एकड़ में बन रहा “साथी बाजार”, 20 को भूमि-पूजन
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Big News: रुआबांधा सेक्टर के 5 एकड़ में बन रहा “साथी बाजार”, 20 को भूमि-पूजन

Azmat ali 18/02/2026 1 minute read
Bhilai Big News Sathi Bazaar is being built on 5 acres of Ruabandha Sector Bhoomi Pujan on 20th

आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री राम विचार नेताम भूमि-पूजन करेंगे।

  • दुर्ग-भिलाई में बनेगा राज्य का पहला ‘साथी बाजार’, 20 फरवरी को होगा भूमिपूजन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के मध्य स्थित रूआबांधा में 5 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक “साथी बाजार” परियोजना स्थापित की जा रही है। यह छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की ‘साथी’ योजना के अंतर्गत बनने वाला पहला साथी बाजार होगा। परियोजना का भूमिपूजन 20 फरवरी को राज्य के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री राम विचार नेताम के करकमलों से किया जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा दुर्ग जिले के रूआबांधा क्षेत्र में 5 एकड़ भूमि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को उपलब्ध कराई गई है। यहीं पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त बाजार परिसर का निर्माण होगा।

किसानों और महिला समूहों को मिलेगा सीधा लाभ

साथी बाजार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को एकीकृत कर आमजन तक उनका लाभ पहुंचाना है। बाजार में लगभग 154 प्रकार के उत्पादों की बिक्री की व्यवस्था की जाएगी, जिनमें दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी।

इसके साथ ही बाजार परिसर में कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग सुविधाएं, आधुनिक कोल्ड स्टोरेज, उन्नत भंडारण व्यवस्था और बेहतर विपणन अवसर विकसित किए जाएंगे। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने में सहायता मिलेगी और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आधार

साथी बाजार स्थानीय किसानों, महिला समूहों और उभरते उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा। यह परियोजना न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी, बल्कि दुर्ग-भिलाई क्षेत्र को कृषि-आधारित व्यापार के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CGPSC Exam: परीक्षार्थियों के लिए सख्त गाइडलाइन, जूता-मोजा और स्मार्ट वॉच पर बैन, पढ़ें डिटेल
Next: Bhilai Steel Plant के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी का अंतिम संस्कार रिसाली मुक्तिधाम में

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.