Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी का अंतिम संस्कार रिसाली मुक्तिधाम में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी का अंतिम संस्कार रिसाली मुक्तिधाम में

Azmat ali 19/02/2026 (Last updated: 19/02/2026) 1 minute read
Former ED Works of Bhilai Steel Plant BMK Bajpai passes away last rites to be performed here

तबीयत बिगड़ने पर एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

  • शव यात्रा उनके दामाद सीजीएम एसआरयू विशाल शुक्ला के सेक्टर 10 सड़क नंबर 18 स्थित आवास से मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व ईडी वर्क्स बीएमके बाजपेयी का निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में उन्होंने बुधवार रात करीब सवा 9 बजे आखिरी सांस ली। कैंसर की बीमारी से सेहत अचानक से खराब हुई और निधन हो गया।

अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 12 बजे रिसाली मुक्तिधाम में किया जाएगा। पूर्व ईडी वर्क्स की शव यात्रा उनके दामाद सीजीएम एसआरयू विशाल शुक्ला के सेक्टर 10 सड़क नंबर 18 स्थित आवास से मुक्तिधाम के लिए निकाली जाएगी।
15 मार्च 2025 को उनकी पत्नी का निधन हुआ था। एक साल भी नहीं गुजरा, बीएमके बाजपेयी का निधन हो गया। 2 फरवरी से तबीयत बिगड़ने लगी। ब्रेन में ट्यूमर हुआ था। डाक्टर जवाब दे चुके थे। घर में ही सेवा की जा रह थी। एक बेटी है।

सीजीएम एसआरयू विशाल शुक्ला के मुताबिक बीएमके बाजपेयी के पिता जी बिलासपुर में ही बस गए थे। जबकि पूर्वक उत्तर प्रदेश के उन्नाव से थे। साल 1964 में बाबू जी बतौर असिस्टेंट फोर्जमैन पद पर भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से जुड़े। बीएसपी के फोर्स शॉप में कार्यरत रहे। यहीं से प्रमोशन आते रहे। और साल 2000 में ईडी वर्क्स बने। इसी पद से 2003 में रिटायर हुए थे।

रायपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की थी। बीएसपी के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट 4 मिलियन के लिए एसएमएस लाए गए। एसएमएस 2 को स्थापित कराने में बीएमके बाजपेयी की खास भूमिका रही। इसके बाद आरएमपी, आरईडी, रॉ-मटेरियल आदि विभागों में भी कार्यरत रहे।

रिटायरमेंट के बाद नेहरूनगर में आवास बनवाए। वहां पत्नी के साथ रहते थे। इसके बाद बेटी के पास आ गए और यहीं रहते थे। पिछले साल पत्नी के निधन के बाद वह काफी टूट गए। बुधवार रात में तबीयत बिगड़ने पर एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Big News: रुआबांधा सेक्टर के 5 एकड़ में बन रहा “साथी बाजार”, 20 को भूमि-पूजन
Next: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में एक और हादसा, हॉट मेटल रेलवे लाइन पर बहा, लगी आग

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.