Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News: इंतजार खत्म, कुछ ही समय में आने वाला है भिलाई टाउनशिप, प्लांट और अस्पताल में पानी, रातभर में फुल होगी टंकी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News: इंतजार खत्म, कुछ ही समय में आने वाला है भिलाई टाउनशिप, प्लांट और अस्पताल में पानी, रातभर में फुल होगी टंकी

Azmat ali 17/02/2026 1 minute read
Good News The Wait is Over Water Supply to Bhilai Township Plant and Hospital will be Restored Shortly the Tank will be Full Overnight

BHILAI मरौदा एच पॉकेट के पास फटी पानी पाइपलाइन का मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। टंकी भरी जा रही।

  • प्लांट के अंदर, इस्पात भवन, एचआरडी आदि विभागों में सबसे ज्यादा परेशानी हुई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई टाउनशिप, भिलाई स्टील प्लांट और अस्पताल के लिए अच्छी खबर है। पानी सप्लाई बहाल होने जा रही है। मरौदा पंप हाउस से डायरेक्टर जुड़ी पाइप में सप्लाई कुछ ही घंटों में बहाल हो जाएगी। शेष एरिया में सप्लाई के लिए रातभर टंकियों को भरा जाएगा।

सुबह से ही पूरे टाउनशिप और अस्पताल में वाटर सप्लाई सुचारू रूप से हो सकेगी। मरम्मत कार्य को युद्धस्तर पर मंगलवार रात करीब सवा 8 बजे तक समेट लिया गया। इसके बाद पानी टंकियों को भरने की कवायद शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP प्रबंधन को CITU ने झकझोरा, कहा-कर्मचारियों को दें फेस्टिवल एडवांस ₹50,000

मरौदा एच पॉकेट के पास वाटर सप्लाई की मेन पाइपलाइन फटने से टाउनशिप, प्लांट और अस्पताल में पानी सप्लाई प्रभावित हुई। वाटर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की टीम सुबह पौने 9 बजे से रात सवा 8 बजे तक मरौदा में मरम्मत कार्य में जुटी रही। इनके सहयोग के लिए उद्यानिकी विभाग, पीएचई, इंफोर्समेंट, इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के कार्मिक भी मुस्तैद नजर आए। दिन में ईडी वर्क्स राकेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें: मरम्मत कार्य तेज़, Bhilai Steel Plant, टाउनशिप के घरों और अस्पताल में पानी सप्लाई पर बड़ी खबर, ये है डेडलाइन, देखें फोटो

रात में मरम्मत कार्य सफलतापूर्वक होने के बाद भी पाइपलाइन को मिट्टी से कवर नहीं किया गया है। पंप हाउस से पानी सप्लाई के बाद पाइपलाइन में पानी फैलने में करीब एक घंटे का समय लगेगा। रातभर में पानी टंकी भरी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के मजदूरों को नहीं मिला बोनस, लीव इंकैशमेंट, जीएम के सामने फूटा गुस्सा

जहां डायरेक्ट सप्लाई है, वहां पानी आना शुरू हो जाएगा। इस बीच कहीं कोई प्रॉब्लम होगी तो उसे सुधारा जाएगा। इसलिए वेल्डिंग वाले एरिया को मिट्टी से कवर नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant, टाउनशिप, अस्पताल में पानी की भयंकर दिक्कत का कारण कब्जेदार, घरों में बचाकर रखिए 18 तक पानी, देखें फोटो

मंगलवार सुबह मेन लाइन की सप्लाई पूरी तरह से रोकने के बाद करीब पौने 9 पहले सबसे पहले पाइप के ऊपरी हिस्से को काटकर विंडो बनाया गया। इसके बाद नीचे फटे हुए एरिया को काटकर निकाला गया। आसपास की झाड़ियों को भी काटने में समय लगा। कुशल टीम ने मोर्चा संभाला और युद्धस्तर पर काम को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: पाइपलाइन फटी, भिलाई टाउनशिप, PLANT, अस्पताल में नहीं आएगा पानी, बचाकर रखिए जल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant: इंटक गठबंधन साथी GMM को श्रम विभाग ने किया ज्वाइंट कमेटी से बाहर, मचा हड़कंप, सभी प्लांट को नसीहत
Next: सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन के साथ आरएमएचपी सीजीएम की अहम बैठक, पढ़ें डिटेल

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.