Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Dr. G.Sanjeeva Reddy का 96वां जन्मदिन: 1948 से श्रमिक नेता, मंत्री, सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष, पढ़ें इंटक से 78 साल पुराना रिश्ता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Dr. G.Sanjeeva Reddy का 96वां जन्मदिन: 1948 से श्रमिक नेता, मंत्री, सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष, पढ़ें इंटक से 78 साल पुराना रिश्ता

Azmat ali 18/02/2026 1 minute read
G. Sanjeeva Reddy Birthday Labour Leader Minister MP and National President of INTUC Read about his 78 years Old Relationship with INTUC

पूर्व श्रम मंत्री संजीवा रेड्डी को Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith, वाराणसी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।

  • राष्ट्रीय और भिलाई इंटक के अध्यक्ष संजीवा रेड्‌डी का जन्म 18 फरवरी 1930 को हुआ था। 
  • हैदराबाद में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश इंटक की ओर से मनाया जा रहा बर्थ-डे।
  • साल 1994 से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं डॉक्टर जी.संजीवा रेड्डी।

अज़मत अली, भिलाई। ट्रेड यूनियन सियासत में डाक्टर संजीवा रेड्डी देश के साथ विदेशों में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। आजाद भारत में 1948 से सियासत में सक्रिय हुए, आज भी एक्टिव हैं। 96वां बथर्ड मनाया जा रहा है।

साल 1994 से Indian National Trade Union Congress (INTUC) के अध्यक्ष हैं। आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की कार्यकारिणी बैठक में ही बर्थ-डे समारोह बुधवार को है। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए छत्तीसगढ़ इंटक अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह, भिलाई इंटक के महासचिव संजय साहू भी हैदराबाद पहुंच गए हैं।

डाक्टर संजीवा रेड्डी पिछले 32 साल से इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक भिलाई के 2010 से अध्यक्ष हैं। इसके अलावा देशभर में इंटक यूनिट के अध्यक्ष हैं। इतने लंबे समय तक कार्यकाल किसी का नहीं है। शायद दुनिया में भी कोई ऐसा ट्रेड यूनियन लीडर नहीं होगा, जिसके कंधे पर भार हो। आइएलओ के उपाध्यक्ष भी हैं।

जानिए शुरुआती जीवन और शिक्षा

हैदराबाद में नरसम्मा और अच्ची रेड्डी के घर जन्मे संजीवा रेड्डी को Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith, वाराणसी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। युवावस्था से ही वे श्रमिक अधिकारों के प्रति सजग रहे।

ट्रेड यूनियन आंदोलन में उभार

1948: एक युवा कार्यकर्ता के रूप में ट्रेड यूनियन आंदोलन से जुड़े।
1950: Indian National Trade Union Congress (इंटक) हैदराबाद शाखा के महासचिव निर्वाचित।
1954: हैदराबाद शाखा के अध्यक्ष बने और लंबे समय तक इस पद पर सक्रिय रहे।
3 अगस्त 1994: इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित; तब से लगातार सर्वसम्मति से चुने जाते रहे।
वे बिजली, कोयला, स्टील, सीमेंट, स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, नगर निकाय, तंबाकू सहित अनेक राष्ट्रीय फेडरेशनों के अध्यक्ष भी रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान मजबूत रही

1988, मेलबर्न: अंतरराष्ट्रीय परिसंघ के उपाध्यक्ष चुने गए।
2011: बेल्जियम स्थित International Trade Union Confederation के उपाध्यक्ष बने।
2011–2015: एशिया-प्रशांत क्षेत्र (सिंगापुर) के अध्यक्ष।
वे जेनेवा और बैंकॉक में आयोजित ILO सम्मेलनों में कई बार भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे।

राजनीतिक यात्रा: विधानसभा से राज्यसभा तक

1962-1967: आंध्र प्रदेश विधानसभा सदस्य
1967:1972: पुनः विधायक
1968-1971: आंध्र प्रदेश सरकार में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण व पुनर्वास मंत्री
अप्रैल 2006: आंध्र प्रदेश से Rajya Sabha के सदस्य निर्वाचित
उद्योग संबंधी संसदीय समिति के सदस्य (2006–2009, 2009 से आगे)
श्रम संबंधी संसदीय समिति (2009–2010)
भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रमों की परामर्शदात्री समिति के सदस्य
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राष्ट्रीय बोर्ड (2006–2009)

अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं

एआईसीसी लेबर सेल के अध्यक्ष (समाप्ति तक)
कांग्रेस कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य
राष्ट्रीय एकता परिषद के सदस्य
Indian Institute of Management Rohtak के निदेशक (2010 से)
एपी रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, हिंदुस्तान साल्ट्स लिमिटेड आदि में निदेशक पद

अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व

संजीवा रेड्डी ने अमेरिका, रूस, चीन, डेनमार्क, जापान, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर समेत अनेक देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 2002 में न्यूयॉर्क में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भी भाग लिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन के साथ आरएमएचपी सीजीएम की अहम बैठक, पढ़ें डिटेल
Next: पर्क्स और एलाउंस पर Steel Authority of India Limited के भिलाई इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.