Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पर्क्स और एलाउंस पर Steel Authority of India Limited के भिलाई इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पर्क्स और एलाउंस पर Steel Authority of India Limited के भिलाई इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर

Azmat ali 18/02/2026 1 minute read
Big Update from Steel Authority of India Limiteds Bhilai Steel Plant on perks and allowances

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकल्प में बदलाव के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल 1 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक खुला रहेगा।

  • कर्मचारियों-अधिकारियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से अपने विकल्प भरने या संशोधित करने का अवसर दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited सेल के Bhilai Steel Plant से खास खबर है। पर्क्स और एलाउंस के विकल्प की प्रक्रिया जारी कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों द्वारा भत्ते/अनुदान के विकल्प चयन को लेकर नया सर्कुलर जारी किया है।

कर्मचारियों-अधिकारियों को निर्धारित अवधि में ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से अपने विकल्प भरने या संशोधित करने का अवसर दिया जाएगा। जारी आदेश के मुताबिक, जो कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारी अपने पिछले वर्ष के चुने गए विकल्प में बदलाव करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन मॉड्यूल में संशोधित विकल्प भरना अनिवार्य होगा। अन्यथा, वित्तीय वर्ष 2025–26 में चयनित विकल्प ही वर्ष 2026–27 के लिए यथावत लागू रहेंगे।

सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संयंत्र/क्षेत्रीय कार्यालय के वे कर्मचारी जो विकल्प भरने की अवधि में मुख्यालय से बाहर रहेंगे, वे इंटरनेट के माध्यम से अधिकृत लिंक पर जाकर अपना विकल्प चुन सकेंगे।

इसके अलावा, सेल की अन्य इकाइयों से स्थानांतरण होकर बीएसपी में आए कर्मचारी या वित्तीय वर्ष 2026-27 में नई नियुक्ति पाने वाले कर्मी भी निर्धारित समय में ऑनलाइन मॉड्यूल के जरिए अपना विकल्प दर्ज करेंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि चयनित विकल्प अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। जिन कर्मचारियों की विकल्प भरने की तिथि के दौरान लंबी छुट्टी (जैसे असाधारण अवकाश, अध्ययन अवकाश), लंबी अनुपस्थिति, प्रतिनियुक्ति की स्थिति होगी, उन्हें ड्यूटी पर लौटने के बाद परिवर्तनीय भत्तों एवं सुविधाओं के लिए विकल्प प्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकल्प में बदलाव हेतु ऑनलाइन मॉड्यूल 1 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक खुला रहेगा। 15 मार्च 2026 के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने विकल्पों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Dr. G.Sanjeeva Reddy का 96वां जन्मदिन: 1948 से श्रमिक नेता, मंत्री, सांसद और राष्ट्रीय अध्यक्ष, पढ़ें इंटक से 78 साल पुराना रिश्ता
Next: All India Steel Medical Officers Conference 2026: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टरों ने प्रतिभा का मनवाया लोहा

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.