Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • शांति नगर दशहरा मैदान से निगम करेगा अब कमाई, टेंडर के खिलाफ जनहित संघर्ष समिति सामने आई
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

शांति नगर दशहरा मैदान से निगम करेगा अब कमाई, टेंडर के खिलाफ जनहित संघर्ष समिति सामने आई

Azmat ali 24/02/2026 (Last updated: 24/02/2026) 1 minute read
Bhilai Municipal Corporation will now Earn from Shanti Nagar Dussehra Ground Janhit Sangharsh Samiti against Tender

खिलाड़ियों के लिए सुबह 6:00 से 8:00 और शाम को 5 से 7 बजे तक निशुल्क देने का प्रावधान रखा था। महापौर नीरज पाल पर भड़का गुस्सा।

  • शांति नगर दशहरा मैदान को टेंडर में देने के लिए निगम ने निविदा आमंत्रित की है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जनहित संघर्ष समिति ने शांति नगर दशहरा मैदान को टेंडर में देने का विरोध किया है। समिति के जिला संयोजक शारदा गुप्ता ने कहा कि अगर शांति नगर दशहरा मैदान को टेंडर में दिया जाता है तो इसका विरोध किया जाएगा।

शारदा गुप्ता ने कहा कि शांति नगर दशहरा मैदान को टेंडर में देने के लिए निगम ने निविदा आमंत्रित की है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए सुबह 6:00 से 8:00 और शाम को 5 से 7 बजे तक निशुल्क देने का प्रावधान रखा था।

लेकिन यह प्रावधान खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त नहीं है, क्योंकि सैकड़ों खिलाड़ी सुबह 10:00 बजे तक निरंतर अभ्यास करते हैं। और शाम को 8:00 बजे तक अभ्यास करते हैं कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के यहां से निकल चुके हैं बहुत सारे बच्चे पुलिस विभाग में अन्य विभाग में अपनी नौकरी के लिए निरंतर यहां से प्रैक्टिस करते हैं और पुलिस के बड़े-बड़े पदों में उनकी नियुक्ति हुई है।

शारदा गुप्ता ने कहा कि शांति नगर दशहरा मैदान की देखरेख अभी वर्तमान में पूर्णता खिलाड़ी अपने सहयोग राशि जमा कर दिन रात एक करके ग्राउंड की देखभाल करते हैं। लगातार 2 महीने से निरंतर पानी देकर ग्राउंड को फिर से हरा भरा किया गया है। टेंडर जारी होने पर यहां पर शादी विवाह भी आयोजित किए जाएंगे और तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को भारी असुविधा होगी।

जनहित संघर्ष समिति ने मांग की है कि शांति नगर दशहरा मैदान को टेंडर में न दिया जाए और इसे खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रखा जाए। समिति ने चेतावनी दी है कि अगर शांति नगर दशहरा मैदान को टेंडर में दिया जाता है तो इसका विरोध किया जाएगा।

भिलाई महापौर नीरज पाल लगातार अपने कार्यकाल विफल होने के बाद सभी जगह के खाली जगह को निविदा पर बेच रहे हैं या किराए पर दे रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनहित संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि इसे सांसद, विधायक, नगर निगम कमिश्नर को अवगत करा दिया गया है कि इसका विरोध किया जाएगा।

विरोध करने वाले में प्रमुख रूप से जनहित संघर्ष समिति के संयोजक शारदा गुप्ता, पूर्व पार्षद ललित मोहन, फुटबॉल दशहरा मैदान के अध्यक्ष गिरीश खापर्डे, कन्हैया सोनी, कैलाश ताम्रकार, सच्चू खेमानी, रितेश जैन, निशु पांडे, संतोष जायसवाल, रवि पाल, विशाल एंथोनी, मोनू, शिवा पांडे, सनी एंड्रयू, पीसी प्रसाद, नंदलाल प्रसाद सहित प्रमुख लोगों ने विरोध किया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के पूर्व MD एसएन सिंह पंचतत्व में विलीन, DSP-BSP में थे ED, BSL,ISP से रहा गहरा नाता, पढ़ें पूरा सफर
Next: Bhilai Steel Plant: एनईपीपी से कर्मचारियों का प्रमोशन अटका, कर्मी देख सकेंगे ग्रेडिंग, CITU ने उठाया पदनाम का मुद्दा

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.