Bhilai Steel Plant: सब्जेक्ट टू वेकेशन दोबारा करें शुरू, रिटेंशन आवासों का किराया थर्ड पार्टी से करें कम, लाइसेंस पर दें 650 वर्गफुट के मकान

Bhilai Steel Plant INTUC Demands- Introduce Subject to Vacation, Reduce the Rent of Retention Houses Compared to Third Party, and Provide 650 Sq ft Houses on License
  • आवास आवंटन में “सब्जेक्ट टू वेकेशन” प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करने की इंटक यूनियन द्वारा मांग।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर प्रशासन विभाग के मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता के साथ कर्मचारियों के आवास संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने टाउनशिप में पूर्व की भांति “सब्जेक्ट टू वेकेशन” प्रक्रिया पुनः प्रारंभ करने की मांग प्रमुखता से रखी, ताकि कर्मचारियों को आवास आवंटन में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित हो सके।

सीजीएम संग बैठक में इन मांगों पर जोर
1. सेक्टर-6 की खाली भूमि पर सर्वसुविधायुक्त मल्टी-स्टोरी आवास का निर्माण किया जाए।
2. 60 वर्ष पुराने जर्जर आवासों को चिन्हित कर ध्वस्त किया जाए।
3. बड़े आवासों को डी-ग्रेड कर कर्मचारियों को आवंटित किया जाए।
4. रिटेंशन आवासों का किराया थर्ड पार्टी की तुलना में कम किया जाए।
5. 650 वर्गफुट के सभी आवासों को लाइसेंस आवंटन की परिधि में लाया जाए।
6. 20 वर्ष पुरानी आवास संधारण राशि को संशोधित कर ₹20,000, ₹25,000 एवं ₹30,000 प्रति वर्ष किया जाए।
7. बोरिया गेट से भट्टी थाना जाने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाए।
8. नगर सेवा विभाग की कैंटीन को पुनः प्रारंभ किया जाए।
9. फॉरेस्ट एवेन्यू रोड पर समुचित प्रकाश व्यवस्था की जाए।
10. नव-आवंटित आवासों में संधारण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।
11. टाउनशिप क्षेत्र में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जों को हटाया जाए।
12. आवास हस्तांतरण वर्तमान स्थिति (जैसा है वैसा) में किया जाए।

सभी विषयों पर गंभीरता से चर्चा के पश्चात मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्ता ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया तथा शेष विषयों पर उच्च प्रबंधन से चर्चा कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक ए.बी. श्रीनिवास, अतुल नौटियाल, विष्णु पाठक, सीएम. चंद्राकर सिंह, सहायक महाप्रबंधक निखिलेश मिश्रा, सरोज झा, विवेक गुप्ता, कमरुद्दीन, रमेश गुप्ता एवं रेजी थॉमस उपस्थित थे।

यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुरिन्दर सिंह, अतिरिक्त महासचिव शिव शंकर सिंह, उप महासचिव ज्ञानेंद्र पांडे, सचिव अशोक चंद्राकर एवं कुतुबुद्दीन कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।