Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आधी रात जली होलिका, 4 को रंगों की बौछार: चंद्र ग्रहण के साए में पर्व, बीएसपी का नया प्रयोग
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

आधी रात जली होलिका, 4 को रंगों की बौछार: चंद्र ग्रहण के साए में पर्व, बीएसपी का नया प्रयोग

Azmat ali 03/03/2026 1 minute read
Holika Burnt at Midnight Splash of Colours on 4th Celebration Under the Shadow of Lunar Eclipse BSP New Experiment

चंद्र ग्रहण के साए और शुभ योगों के बीच भिलाई में होली का उत्सव आध्यात्मिक आस्था, सामाजिक एकता और उमंग के साथ मनाया जा रहा है।

  • ज्योतिषीय दृष्टि से कई विशेष योग बनने के कारण यह होली और भी खास मानी जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस बार होली का पर्व खास संयोगों के बीच मनाया जा रहा है। 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा तिथि होने के कारण होलिका दहन आधी रात को किया गया। खास बात यह रही कि इस बार Lunar Eclipse 2026 का साया भी होलिका दहन पर रहा। ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होने से लोगों ने शुभ मुहूर्त का ध्यान रखते हुए रात के अंधेरे में ही होलिका दहन की परंपरा निभाई।

ज्योतिषीय दृष्टि से कई विशेष योग बनने के कारण यह होली और भी खास मानी जा रही है। अब 4 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी और शहर में मस्ती का माहौल पूरी तरह से रंगीन हो चुका है।

सेल-बीएसपी में होली मिलन, यूनियन नेता एक मंच पर

इधर, Bhilai Steel Plant के प्रभारी सीजीएम एचआर जेएन ठाकुर ने नया प्रयोग किया। आईआर विभाग ने होली मिलन समारोह आयोजित कर ट्रेड यूनियन नेताओं को एक मंच पर लाने की पहल की। महाप्रबंधक प्रभारी जे. एन. ठाकुर, वरिष्ठ प्रबंधक प्रियंका मीणा, प्रबंधक निवेश विजयन, शशांक राव सहित यूनियन पदाधिकारियों ने सौहार्द और एकता का संदेश दिया। रंग-गुलाल के बीच सभी ने मिलकर खुशहाली और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

चंद्रनगर-कोहका में धूमधाम से होलिका दहन
भिलाई के चंद्रनगर-कोहका क्षेत्र में भी होलिका दहन और होली मिलन समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कॉलोनी के सैकड़ों नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए। भाजपा नेता Sharda Gupta ने कहा कि होली का पावन पर्व अच्छाई की जीत और बुराई के नाश का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि आपसी भाईचारे और प्रेम के रंगों से जीवन को सराबोर करें।

इस अवसर पर संतोष सोनी, यश दुलानी, सत्यनारायण, अजय प्रसाद, रेखा ब्रम्हे, राजकुमार ब्रम्हे, सुनीता राणे, गीता चौधरी, नीलम भारती, सुधा, शिवकुमारी प्रजापति, अनीता सिंह, यशोदा मिश्रा, नीलम देवी, प्रभावती, कोमल दुलानी, लीलावती वर्मा, शोभा चौरे, चमेली देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सब्जेक्ट टू वेकेशन दोबारा करें शुरू, रिटेंशन आवासों का किराया थर्ड पार्टी से करें कम, लाइसेंस पर दें 650 वर्गफुट के मकान
Next: महंगाई भत्ता सर्कुलर: 1 अप्रैल को सैलरी संग डीए, ईएल इंकैशमेंट का आएगा एरियर, बारी-बारी से मिलेगा अंतिम भुगतान-ग्रेच्युटी का Arrears

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.