Happy Holi 2026: सेल के सभी प्लांट-खदान, टाउनशिप में रिश्तों की गर्मजोशी, गूंजे फाग गीत, गुलाल, गुझिया और गले मिलन

Happy Holi 2026 Warmth of Relationships Phaag Songs Gulal Gujhiya and Congratulatory Messages Resonate Across all SAIL Plants Mines and Townships
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के अलग-अलग विभागों में होली मिलन जैसा नजारा दिखा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर में होली का पर्व मनाया जा रहा है। खुशियों के रंग में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान निभाने वाले भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, अलॉय, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, सभी खदान और टाउनशिप में भी होली की मस्ती छायी हुई है। फाग के गीत गाते हुए कार्मिक दिखे। गुलाल-गुझिया और गले मिलन का संगम दिखा। सीएमडी अमरेंदु प्रकाश, डायरेक्टर केके सिंह, मनीष राज गुप्ता, अशोक पंडा, डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा, प्रिय रंजन, सुरजीत मिश्रा आदि का बधाई संदेश भी कार्मिकों को दिया गया।

बीएसपी अधिकारियों-कर्मचारियों और शहरवासियों की कॉलोनी इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी में होली का जबर्दस्त रंग नजर आया। म्यूजिक की धुन पर हर कोई डांस करता रहा। महिलाओं और बच्चों की टोली क्लब हाउस में जुटी और जमकर एक-दूसरे को रंग लगाए और बधाइयां दी।

सेल भिलाई स्टील प्लांट में रात से ही होली का रंग चढ़ना शुरू हो गया था। सुबह होते ही नाइट शिफ्ट से घर लौटने वाले होली के रंग में रंग चुके थे। फर्स्ट शिफ्ट में पहुंचे कर्मचारी और अधिकारी भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां देते नजर आए। विभागों में बकायदा म्यूजिक लगाया गया और कार्मिक एक साथ डांस करते नजर आए।

इसी तरह टाउनशिप और पटरीपार भी होली की जबर्दस्त मस्ती दिखी। घरों के बाहर लोगों का जमावड़ा जगह-जगह नजर आया। बच्चों में खासा उत्साह दिखा। कोई पिचकारी तो कोई बाल्टी में रंग भरकर लोगों को गीला करता दिखा। वहीं, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्रियों के आवासों पर भी होली मनाने वालों की भीड़ नज़र आई।