Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Happy Holi 2026: सेल के सभी प्लांट-खदान, टाउनशिप में रिश्तों की गर्मजोशी, गूंजे फाग गीत, गुलाल, गुझिया और गले मिलन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Happy Holi 2026: सेल के सभी प्लांट-खदान, टाउनशिप में रिश्तों की गर्मजोशी, गूंजे फाग गीत, गुलाल, गुझिया और गले मिलन

Azmat ali 04/03/2026 (Last updated: 04/03/2026) 1 minute read
Happy Holi 2026 Warmth of Relationships Phaag Songs Gulal Gujhiya and Congratulatory Messages Resonate Across all SAIL Plants Mines and Townships

सेल बीएसपी, आरएसपी, बीएसएल, आइएसपी, डीएसपी संग खदानों में भी होली की मस्ती नजर आ रही। सीएमडी, डायरेक्टर, डायरेक्टर इंचार्ज का बधाई संदेश।

  • भिलाई इस्पात संयंत्र के अलग-अलग विभागों में होली मिलन जैसा नजारा दिखा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देशभर में होली का पर्व मनाया जा रहा है। खुशियों के रंग में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान निभाने वाले भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, अलॉय, सेलम, विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट, सभी खदान और टाउनशिप में भी होली की मस्ती छायी हुई है। फाग के गीत गाते हुए कार्मिक दिखे। गुलाल-गुझिया और गले मिलन का संगम दिखा। सीएमडी अमरेंदु प्रकाश, डायरेक्टर केके सिंह, मनीष राज गुप्ता, अशोक पंडा, डायरेक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा, प्रिय रंजन, सुरजीत मिश्रा आदि का बधाई संदेश भी कार्मिकों को दिया गया।

बीएसपी अधिकारियों-कर्मचारियों और शहरवासियों की कॉलोनी इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी में होली का जबर्दस्त रंग नजर आया। म्यूजिक की धुन पर हर कोई डांस करता रहा। महिलाओं और बच्चों की टोली क्लब हाउस में जुटी और जमकर एक-दूसरे को रंग लगाए और बधाइयां दी।

सेल भिलाई स्टील प्लांट में रात से ही होली का रंग चढ़ना शुरू हो गया था। सुबह होते ही नाइट शिफ्ट से घर लौटने वाले होली के रंग में रंग चुके थे। फर्स्ट शिफ्ट में पहुंचे कर्मचारी और अधिकारी भी एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां देते नजर आए। विभागों में बकायदा म्यूजिक लगाया गया और कार्मिक एक साथ डांस करते नजर आए।

इसी तरह टाउनशिप और पटरीपार भी होली की जबर्दस्त मस्ती दिखी। घरों के बाहर लोगों का जमावड़ा जगह-जगह नजर आया। बच्चों में खासा उत्साह दिखा। कोई पिचकारी तो कोई बाल्टी में रंग भरकर लोगों को गीला करता दिखा। वहीं, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्रियों के आवासों पर भी होली मनाने वालों की भीड़ नज़र आई।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर की नहीं सुनता, व्यापारियों की अब राज्यपाल से गुहार, लीज के नाम पर करोड़ों का बोझ
Next: SAIL IISCO स्टील प्लांट का ग्रीनफील्ड विस्तार, एक और समझाैता, पढ़िए 2029 तक की प्लानिंग

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.