Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP News: ओएचपी के मुख्य महाप्रबंधक के सामने इंटक नेताओं ने खोला खामियों का पिटारा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: ओएचपी के मुख्य महाप्रबंधक के सामने इंटक नेताओं ने खोला खामियों का पिटारा

Azmat ali 06/03/2026 1 minute read
BSP News INTUC Leaders Opened the Box of Flaws in Front of the Chief General Manager of OHP

यूनियन के महासचिव संजय साहू एवं उपमहासचिव ताम्रध्वज सिन्हा ने विभाग की जमीनी समस्याओं को तथ्यों सहित मजबूती से रखा।

  • मुख्य महाप्रबंधक सजीव वर्गिस ने सभी समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के ओएचपी विभाग में आज स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक नेताओं ने मुख्य महाप्रबंधक सजीव वर्गिस से मुलाकात की। बैठक के दौरान स्टील इंमप्लाइज यूनियन इंटक के महासचिव संजय कुमार साहू ने ओएचपी विभाग के पदाधिकारियों की सूची मुख्य महाप्रबंधक को औपचारिक रूप से सौंपते हुए यूनियन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के हितों की रक्षा और विभागीय विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

यूनियन के महासचिव संजय साहू एवं उपमहासचिव ताम्रध्वज सिन्हा ने विभाग की जमीनी समस्याओं को तथ्यों सहित मजबूती से रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों, सुरक्षा, स्वास्थ्य और सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दे

केंटीन व्यवस्था में त्वरित सुधार
ओएचपी-बी में नई कैंटीन प्रारंभ करना।
कर्मचारियों को नॉन-फाइनेंशियल अवार्ड प्रदान करना
सभी ऑपरेटर रूम में एक सी की व्यवस्था करना।
धूल साफ करने हेतु आधुनिक मशीन की स्थापना करना।
विभागीय सड़कों का संधारण करना।
ओ एच पी -बी में सीआईएसएफ की पोस्टिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करना।
शौचालयों की नियमित एवं व्यवस्थित सफाई करना एवं पुराने स्ट्रक्चर एवं गैलरी को मजबूती करना।
ओ एच पी के सभी कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को यूनिफॉर्म टी-शर्ट प्रदान करना।
ठेका श्रमिकों को निर्धारित पूर्ण वेतन दिलवाने एवं कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण करवाना।

सीजीएम ने ये आश्वासन दिया

मुख्य महाप्रबंधक सजीव वर्गिस ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक एनजी हालदार, मंडल, कुजूर, त्रिपाठी, पर्सनल विभाग से जोत कुमार एवं लेबर ऑफिसर राकेश साहू उपस्थित रहे।

यूनियन की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष पूरन वर्मा, महासचिव संजय साहू, अतिरिक्त महासचिव शिव शंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, जोन प्रभारी उप महासचिव ताम्रध्वज सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य संजय गलपांडे, कार्यालय सचिव जय किशोर ब्रह्ममे, प्रतिनिधि मधु देशमुख एवं दुर्गेश गोंड सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL में SESBF कटौती बंद, अब NPS में 2% निवेश का विकल्प, 21 दिन में फैसला करना होगा कर्मचारियों-अधिकारियों को, पढ़ें सर्कुलर की बातें
Next: EPFO News: इक्विटी ईटीएफ, लिक्विड म्यूचुअल फंड में निवेश और रिडेम्पशन के लिए एसओपी को मंजूरी, पढ़ें सीबीटी मीटिंग की खास बात

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.