महिला दिवस 2026: सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन की अनूठी पहल, बीएसएल CRM 1-2 की सफाई कर्मी सम्मानित

Womens Day 2026 A Unique Initiative by SAIL SC-ST Employees Federation Sanitation Workers of CRM 1-2 Honored
  • महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल एससी-एसटी कर्मचारी फेडरेशन ने केंद्रीय उपाध्यक्ष करतार सामंत तथा बोकारो यूनिट के महासचिव देवेश टुडू के नेतृत्व में फेडरेशन की अनूठी पहल के तहत CRM 1-2 की सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया।

एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल अनूसूचित जनजाती समूह ने CRM 1&2 में कार्यरत शॉप फ्लोर को तथा कार्यालय को साफ रखने वाली जिम्मेदार आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारी, जिनमे लगभग सभी आदिवासी महिला सफाई कर्मियों को वस्त्र, पुष्पगुच्छ,तथा मिठाई देकर उन्हें सम्मानित किया।

सही मायने में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास है। उनके समग्र विकाश तथा उत्थान की चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय प्रबंधक प्रिया (परिचालन), संजीव मिश्रा, महाप्रबंधक (परिचालन), बी मिश्रा, महाप्रबंधक(परिचालन), एसके खंडेलवाल, महाप्रबंधक (यांत्रिक), अभय तिर्की सहायक महाप्रबंधक (यांत्रिक)तथा फेडरेशन की ओर से के लिलु सोरेन, साधन मांझी, बी आर सामंता, जीवन दास तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस बैठक की विशेषता यह रही कि आदिवासी कर्मी अपनी संस्कृति तथा समुदाय की पहचान को चिन्हित कर बनाए गए विशेष हरे रंग के वस्त्र को धारण किया, जिसमें स्पष्ट सांकेतिक प्रतीक के साथ आदिवासी उल्लेखित था।