Bhilai Steel Plant: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस समारोह में पीबीएस ने जीते कई पुरस्कार

Bhilai Steel Plant PBS Wins Multiple Awards at National Safety Day Celebrations
  • पीबीएस विभाग प्रमुख शेख ज़ाकिर बोले-उपलब्धि सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत, समर्पण तथा सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता का परिणाम है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का भव्य आयोजन कला मंदिर, सिविक सेंटर में किया गया। कार्यक्रम के अतिथि ईडी (एमएम) ए.के. चक्रबर्ती, ईडी फाइनेंस प्रवीण निगम, ईडी एचआर पवन कुमार तथा सीजीएम इंचार्ज तुषारकांत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा सीजीएम सेफ्टी एवं फायर सर्विसेज देवदत्त सतपथी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों को सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पीबीएस विभाग ने भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। राष्ट्रीय कन्वेंशन क्वालिटी कॉन्सेप्ट (NCQC) में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम “सुरक्षा शक्ति” तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम “सेफ टेक इनोवेटर्स” को ईडी (एचआर) पवन कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा बेस्ट हाउसकीपिंग श्रेणी में भी पीबीएस विभाग को प्रथम रनर-अप का पुरस्कार ईडी (एमएम) ए.के. चक्रबर्ती के हाथों प्रदान किया गया।

इस अवसर पर पीबीएस विभाग प्रमुख शेख ज़ाकिर ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक मेहनत, समर्पण तथा सुरक्षा के प्रति उनकी जागरूकता का परिणाम है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि पीबीएस विभाग आगे भी सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्ता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र की प्रगति में अपना योगदान देता रहेगा। कार्यक्रम में संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, विभाग प्रमुख तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।