स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL के नए Director Commercial टीएन नटराजन के नाम पर कैबिनेट-राष्ट्रपति की लगी मुहर

Steel Authority of India Limited Cabinet and President approve the name of TN Natarajan as the new Director Commercial of SAIL
  • चयन समिति ने 9 जनवरी 2026 को इंटरव्यू लेकर चयन किया था।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में निदेशक (वाणिज्यिक) पद के लिए चयन प्रक्रिया के बाद अब कैबिन से मंजूरी भी मिल गई है। सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी (SCSC) ने इस पद के लिए टीएन नटराजन के नाम की सिफारिश की थी, जिस पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है।

9 जनवरी 2026 को चयन हुआ था। चयन समिति ने इंटरव्यू लेकर 12 वरिष्ठ अधिकारियों में से टीएन नटराजन का चयन SAIL के निदेशक (वाणिज्यिक) पद के लिए किया था।

चयन प्रक्रिया के दौरान SAIL, IOC, NTPC सहित विभिन्न प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया था। वर्तमान में वह सीजीएम (सेल्स) एवं क्षेत्रीय प्रबंधक, पश्चिमी क्षेत्र हैं।

नटराजन को बिक्री एवं विपणन क्षेत्र में दीर्घ अनुभव प्राप्त है। SAIL के विभिन्न संयंत्रों और क्षेत्रों में कार्य करने का उन्हें व्यापक अनुभव रहा है, जिसे कंपनी की वाणिज्यिक रणनीतियों को और मजबूत करने में अहम माना जा रहा है।

जारी आदेश में बताया गया है कि टीएन नटराजन, जो वर्तमान में SAIL में चीफ जनरल मैनेजर (CGM) के पद पर कार्यरत हैं, को कंपनी का डायरेक्टर (कमर्शियल) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और यह कार्यकाल पांच वर्षों तक या उनकी सेवानिवृत्ति तक (जो भी पहले हो) लागू रहेगा।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। यह नियुक्ति SAIL के कमर्शियल संचालन को और मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।