Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Durg-Bhilai Big News: 48 प्राइवेट हॉस्पिटल को नोटिस, 5 का लाइसेंस निरस्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Durg-Bhilai Big News: 48 प्राइवेट हॉस्पिटल को नोटिस, 5 का लाइसेंस निरस्त

Azmat ali 18/03/2026 1 minute read
Durg-Bhilai Big News Notice to 48 Private Hospitals and License of 5 Cancelled 1

Durg-Bhilai Big News: Notice to 48 Private Hospitals and License of 5 Cancelled

  • नर्सिंग होम अधिनियम के तहत पंजीकृत तथा आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) सभी निजी अस्पतालों का एक माह के भीतर भौतिक निरीक्षण कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अभिजीत के निर्देश पर जिले में संचालित निजी अस्पतालों की व्यापक जांच के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। नर्सिंग होम अधिनियम के तहत पंजीकृत तथा आयुष्मान योजना में सूचीबद्ध (एम्पैनल्ड) सभी निजी अस्पतालों का एक माह के भीतर भौतिक निरीक्षण कराया गया।

इस उद्देश्य से चार निरीक्षण दल गठित किए गए थे, जिनमें स्थानीय नगरीय निकाय, जिला आयुष कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि शामिल थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के अनुसार जिले के 124 निजी अस्पतालों के निरीक्षण में 48 अस्पतालों में विभिन्न कमियां पाई गईं। इन अस्पतालों को छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं नियम 2013 के तहत 30 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया।

अस्पतालों से प्राप्त जवाबों की जांच के बाद गठित टीम ने 48 अस्पतालों का पुनः निरीक्षण किया। इसमें पाया गया कि 5 अस्पताल निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे और कमियों को दूर नहीं किया गया। यह अधिनियम की अनुसूची-1 (भाग ‘ङ’) में निर्धारित नियमों का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया।

नियमों के उल्लंघन के चलते प्रशासन ने दाउजी मेमोरियल हॉस्पिटल (जामगांव आर, पाटन), प्राची हॉस्पिटल (पुलगांव), जीवन ज्योति हॉस्पिटल (वार्ड-5, जामुल, भिलाई), आई.एम.आई. हॉस्पिटल (न्यू खुर्सीपार, भिलाई) और आशीर्वाद नर्सिंग होम (जी.ई. रोड, भिलाई) के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL के नए Director Commercial टीएन नटराजन के नाम पर कैबिनेट-राष्ट्रपति की लगी मुहर
Next: हिन्दू नववर्ष 2026: विशाल ध्वजारोहण सेक्टर 9 चौक पर, महाआरती संग सामूहिक श्री हनुमान चालीसा भी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.