BAKS Bokaro Union Election Result: दिलीप अध्यक्ष और राहुल बने कोषाध्यक्ष, महासचिव पर हरिओम की बंपर जीत

BAKS Bokaro Union Election Result Dilip Becomes President and Rahul Treasurer, General Secretary Hariom Wins with a Huge Victory
  • हरिओम पर यूनियन के सदस्यों ने विश्वास जताया है। 625 वोटों से जीत नसीब हुई। हरिओम कुमार को 900 वोट मिले।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) के आंतरिक चुनाव 2026-29 के लिए रविवार को रिजल्ट आ गया है। देर रात चुनाव परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार 45 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 612 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी किशोर कुमार को 567 वोट मिले।

इसी तरह महासचिव के रूप में हरिओम पर यूनियन के सदस्यों ने विश्वास जताया है। एकतरफा जीत हासिल की। 625 वोटों से जीत नसीब हुई। हरिओम कुमार को 900 वोट मिले, जबकि दीपक कुमार महतो को महज 275 वोट ही मिले।

कोषाध्यक्ष के रूप में राहुल कुमार साव को चुना गया है। राहुल को 723 वोट मिले, जबकि बिरेंद्र को 432 वोट। इस तरह 291 वोट से राहुल चुनाव जीत गए। बता दें कि शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई थी। पहले चरण में हरिओम महासिव पर, अध्यक्ष पर दिलीप और कोषाध्यक्ष राहुल आगे चल रहे थे। यह क्रम अन्य चरण में भी बरकरार रहा।

रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ था। शाम 4 बजे तक 73.77 प्रतिशत वोट डाले गए। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) के आंतरिक चुनाव 2026-29 के लिए रविवार को गुप्त मतदान (Secret Ballot) के माध्यम से सम्पन्न हुआ। मतदान स्थल (Polling Venue) जिला परिषद कार्यालय परिसर सेक्टर-01, बोकारो (रॉक स्टार हॉल, सर्किट हाउस एवं रेड क्रॉस के बीच, बोकारो एयरपोर्ट के निकट) में सुबह से ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी।