Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township में बाइक चोर सक्रिय: BSP कर्मी, पटवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर की बाइक चोरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township में बाइक चोर सक्रिय: BSP कर्मी, पटवारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर की बाइक चोरी

Azmat ali 04/08/2026 (Last updated: 04/08/2026) 1 minute read
Bike-Theft Gang Active in Bhilai Township BSP Employee Patwari Computer Operator and Supervisor Lodge FIR 1

मंदिर-मार्केट और शराब दुकान के बाहर से वाहन चोरी की वारदात। भिलाईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज। आप सतर्क हो जाइए।

  • लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से साफ है कि चोर बाजार, मंदिर और शराब दुकान जैसे स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बना रहे हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में एक बार फिर बाइक चोर गिरोह सक्रिय होता नजर आ रहा है। मंदिर, साप्ताहिक बाजार और शराब दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया जा रहा है। भिलाईनगर थाना क्षेत्र में महज कुछ दिनों के भीतर बाइक चोरी के चार मामले सामने आए हैं। इनमें से दो बाइक तो रूआबांधा के साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई हैं। पुलिस में दर्ज शिकायतों के मुताबिक, चोर वाहन मालिकों की गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए टाउनशिप में वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

रूआबांधा साप्ताहिक बाजार से इंजीनियर की बाइक चोरी

भिलाई स्टील प्लांट में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत नकुल सिंह कंवर 1 अगस्त की शाम अपनी होंडा सीबी साइन बाइक CG-07-AN-9754 से रूआबांधा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने पहुंचे थे। उन्होंने शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक मेन रोड पर खड़ी की और बाजार के अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद 7:30 बजे लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। भिलाईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

सिविक सेंटर शराब दुकान के सामने से बाइक पार

दूसरी घटना सिविक सेंटर की है। बसारी सर्विसेज में सुपरवाइजर हिमांशु जोशी 22 जुलाई को अपनी होंडा मोटरसाइकिल CG-07-BU-7518 से सिविक सेंटर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने बाइक शराब दुकान के सामने खड़ी की और खरीदारी के लिए चले गए। करीब 10 मिनट बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब थी।

DPS चौक हनुमान-शनि मंदिर के सामने से पटवारी की बाइक चोरी

तीसरी घटना DPS चौक स्थित हनुमान-शनि मंदिर के सामने की है। धमधा में पटवारी के पद पर कार्यरत दुष्यंत कुमार टंडन ने 28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे अपनी होंडा सीबी साइन बाइक CG-07-BT-5169 मंदिर के सामने खड़ी की थी। इसके बाद वह अपने साथी शंकर टंडन के साथ कार से धमधा चले गए। शाम करीब 5 बजे वापस लौटे तो बाइक गायब थी। बाइक की कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में फास्ट ट्रैक जीएम प्रमोशन के खिलाफ SEFI, CMD को पत्र, सीनियर को कीजिए पहले प्रमोट

रूआबांधा शनिचरी बाजार में भी बाइक चोरी

चौथी घटना भी रूआबांधा बाजार की है। निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करने वाले धर्मेंद्र पटेल 1 अगस्त की रात अपनी टीवीएस स्टार स्पोर्ट बाइक CG-07-LY-9224 से रूआबांधा शनिचरी बाजार पहुंचे थे।
रात करीब 9:30 बजे उन्होंने बाइक बाजार में खड़ी की और सब्जी लेने चले गए। करीब 10:45 बजे वापस लौटे तो बाइक अपनी जगह पर नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। बाइक की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Premature Retirement: वीआर के बाद अब जबरिया रिटायरमेंट शुरू, GM को समय से पहले किया बाहर

कुछ मिनट के लिए भी बाइक छोड़ना पड़ सकता है भारी

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से साफ है कि चोर बाजार, मंदिर और शराब दुकान जैसे स्थानों पर खड़ी बाइकों को निशाना बना रहे हैं। कई मामलों में वाहन मालिक महज कुछ मिनट के लिए बाइक छोड़कर गए और वापस लौटे तो वाहन गायब मिला।

से में टाउनशिप के लोगों को सलाह है कि बाइक को बिना लॉक किए न छोड़ें, संभव हो तो सुरक्षित पार्किंग का इस्तेमाल करें और बाजार या सार्वजनिक स्थान पर वाहन खड़ा करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय की तर्ज पर SAIL में हर तिमाही यूनियनों संग करें बैठक, BAKS की चिट्ठी से नई बहस

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL के अधिकारियों का सामना डीआइसी-ईडी से, दनादन दगे सवाल…
Next: SAIL Rourkela Steel Plant: 31 अधिकारियों ने लिए वीआर, 6 का रिटायरमेंट, एग्जीक्यूटिव्स एसोसिएशन ने दी विदाई

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.