BAKS Elections: 1283 वोटर ने तय किया भविष्य, यूनियन की सदस्यता 2512, पढ़ें दिलीप, हरिओम, राहुल जीत पर क्या बोले

BAKS Elections 1283 Voters Decided the Future 1598 Voters out of 2512 Members Read what Dilip Hariom, and Rahul Said about their Victory
  • एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करें और कर्मचारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को हुआ। 1283 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान उपरांत देर रात चली मतगणना के बाद महासचिव पद प्रत्याशी हरिओम ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी दिपक कुमार महतो को 625 वोटो से मात दिया। हरिओम को 900 तो दीपक को 275 वोट मिले।

वहीं, अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार काँटे के मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी किशोर कुमार को 45 वोटो से मात दिया। दिलीप को 612 वोट तथा किशोर को 567 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद हेतु राहुल कुमार साव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बिरेंद्र कुमार को 291 वोटो से परास्त किया। राहुल को 723 वोट तथा बिरेंद्र को 432 वोट प्राप्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य पद पर भी दो महिला सदस्य सहित 30 सदस्यों का चयन किया गया।

कुल सदस्य 2512
कुल मतदाता 1598
मतदान में सहभागिता 1283

जानिए विजेता पदाधिकारियों ने क्या कहा…

सभी सदस्यों से अपील है कि वे इसी तरह एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करें और कर्मचारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
दिलीप कुमार-निर्वाचित अध्यक्ष

हमारे यूनियन सदस्यों के शानदार समर्थन पर बहुत बहुत धन्यवाद। आगे उनकी आशाओं तथा विश्वास पर उतरने की मेरी बारी है। मेरा यह कार्यकाल रिजल्ट देने वाला काल होगा। सड़क से लेकर न्यायालय तक हमारी लड़ाई जारी है। इसको और तेज करना है।
हरिओम-निर्वाचित महासचिव

संगठन का सभी पेपर वर्क, आय व्यय का हिसाब कराना मेरी प्राथमिकता है। साथ ही कर्मचारियों से किए गए वादों को भी पूरा कराने के लिए मैं जी जान से लगूंगा।
राहुल कुमार साव-निर्वाचित कोषाध्यक्ष