Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता 2026 में बोकारो इस्पात संयंत्र का 5 पुरस्कारों पर किया कब्जा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल प्रतियोगिता 2026 में बोकारो इस्पात संयंत्र का 5 पुरस्कारों पर किया कब्जा

Azmat ali 24/03/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant wins 5 awards in Odisha State Productivity Council Competition 2026

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व ईडी वर्क्स अनूप दत्त ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके नवाचार और परिश्रम की सराहना की।

  • “क्लस्टर्स ऐज़ ग्रोथ इंजन: मैक्सिमाइजिंग प्रोडक्टिविटी” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएसएल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र की विभिन्न टीमों ने ‘ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल (OSPC) प्रतियोगिता-2026’ में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर संयंत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के पश्चात मंगलवार को विजेता टीम के सदस्यों ने निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन से भेंट कर इस प्रतियोगिता से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) गुलशन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम–III) राजेश कुमार झा, महाप्रबंधक (आईईडी) धीरज कुमार चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

गौरतलब है कि “क्लस्टर्स ऐज़ ग्रोथ इंजन: मैक्सिमाइजिंग प्रोडक्टिविटी” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएसएल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओएसपीसी द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में सीआरएम-III की टीम (वरीय प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह एवं उप प्रबंधक कुणाल अमेता) तथा ब्लास्ट फर्नेस की टीम (वरीय प्रबंधक सचिन शर्मा एवं वरीय प्रबंधक सुनील बंदूनी) ने सर्वोच्च “5-स्टार” रेटिंग प्राप्त की।

इसके अतिरिक्त, हॉट स्ट्रिप मिल की प्रथम टीम (उप प्रबंधक विशाल सोलंकी) एवं ईएमडी विभाग की टीम (वरीय प्रबंधक अमितेश राज एवं प्रबंधक हरेंद्र प्रताप सिंह यादव) को “4-स्टार” रेटिंग तथा हॉट स्ट्रिप मिल की दूसरी टीम (वरीय प्रबंधक अंजनी कुमार सिन्हा एवं उप प्रबंधक तरुण अग्रवाल) को “3-स्टार” रेटिंग से सम्मानित किया गया।

निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके नवाचार और परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मंचों पर ऐसी उपलब्धियां संयंत्र की तकनीकी श्रेष्ठता को सिद्ध करती हैं। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने भी टीम के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए विजेताओं को बधाई दी। इस आयोजन का समन्वय इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया।

यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की उत्पादकता बढ़ाने और वैश्विक मानकों के अनुरूप औद्योगिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। विजेताओं का यह सम्मान न केवल अन्य कार्मिकों को प्रेरित करेगा, बल्कि यह निरंतर सुधार और गुणवत्ता के प्रति संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को भी और अधिक सशक्त बनाएगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीरामनवमी 2026: एक लाख परिवारों से संग्रहित अन्न से बनेगा महाप्रसाद, लगेगा आस्था का मेला
Next: सेफी की GST, TDS, NPS, HRA पर डायरेक्टर पर्सनल से खुलकर हुई बात, लीज-लाइसेंसिंग पर आ रही नई स्कीम

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.