Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के GM HR संजय द्विवेदी के पिता का निधन, पटना, रांची, गोरखपुर, लखनऊ यूनिवर्सिटी से रहा नाता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के GM HR संजय द्विवेदी के पिता का निधन, पटना, रांची, गोरखपुर, लखनऊ यूनिवर्सिटी से रहा नाता

Azmat ali 24/05/2026 1 minute read
BSP GM HR Sanjay Dwivedis Father Passes Away had Connections with Patna Ranchi, Gorakhpur Lucknow Universities

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में भी डॉ. द्विवेदी का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने हिंदी साहित्य से जुड़ी कई पुस्तकों की रचना की।

  • वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. हरिहर नाथ द्विवेदी का निधन, शिक्षा और हिंदी साहित्य जगत में शोक।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल भिलाई स्टील प्लांट के जीएम एचआर संजय द्विवेदी के पिता जी का निधन हो गया है। वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ. हरिहर नाथ द्विवेदी के निधन से शिक्षा और हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर है। लखनऊ स्थित आवास में निधन हुआ है। अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट या कानपुर में गंगा तट पर किया जाएगा। संजय द्विवेदी की बहन अमेरिका में रहती हैं। स्वदेश लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

डाक्टर हरिहर नाथ द्विवेदी का 23 मई 2026 की शाम 7 बजे हृदयाघात से निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। उनके निधन से शिक्षा, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। अपने लंबे शैक्षणिक और सामाजिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण संस्थानों में उल्लेखनीय सेवाएं दीं।

डॉ. द्विवेदी ने Patna University, Ranchi University, Gorakhpur University और Lucknow University में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किए। वे King George Medical College के सीनेट सदस्य भी रहे। साथ ही Dr. Ram Manohar Lohia National Law University की गवर्निंग बॉडी के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दीं।

हिंदी साहित्य के क्षेत्र में भी डॉ. द्विवेदी का योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने हिंदी साहित्य से जुड़ी कई पुस्तकों की रचना की। वे प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थे।

सामाजिक और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। वर्ष 1988 में वे श्रीलंका में आईपीकेएफ संधि से पहले शांति प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे। इसके अलावा, उन्होंने लखनऊ में राष्ट्रीय एकता शिविर के प्रथम आयोजक के रूप में भी कार्य किया।

डॉ. द्विवेदी ने Kanyakubj Postgraduate College के प्राचार्य के रूप में 16 वर्षों तक सेवाएं दीं। बाद में वे उत्तर प्रदेश पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष भी रहे। दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरे-परिवार में शोक है। उनके निधन पर शिक्षाविदों, साहित्यकारों और समाज के विभिन्न वर्गों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RTI NEWS: एनजेसीएस पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब सूचना छिपाना आसान नहीं
Next: SAIL NEWS: वीआर को लेकर प्लांट में गजब माहौल, आ रही RFID, बंद होगी रिलीविंग, मकान का तनाव, सोच लो अपना…

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.