Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ड्यूटी छोड़ कैंटीन में मौज! क्या RINL का फॉर्मूला अपनाएगा SAIL, सीखकर लौटी BSP टीम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी छोड़ कैंटीन में मौज! क्या RINL का फॉर्मूला अपनाएगा SAIL, सीखकर लौटी BSP टीम

Azmat ali 24/05/2026 1 minute read
Employees are Found in the Canteen During Duty Hours Will SAIL Adopt RINLs Formula

इंडियन कॉफी हाउस समेत कई कैंटीनों में ड्यूटी समय के दौरान टेबल भरे रहते हैं। कुछ यूनियन नेता भी आते हैं नज़र।

  • भिलाई स्टील प्लांट के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (IED) की टीम पिछले दिनों लौट चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई/विशाखापट्टनम। Steel Authority of India Limited के साथ-साथ Rashtriya Ispat Nigam Limited में भी इस्पात सचिव Sandeep Poundrik के फैसलों की चर्चा तेज है। आरआईएनएल में ड्यूटी समय के दौरान कैंटीन में समय बिताने वाले कर्मचारियों पर सख्ती की गई है। कई प्राइवेट कैंटीनों को हटाया गया है। अब केवल टी-टाइम और लंच टाइम में ही कैंटीन की सुविधा दी जा रही है। बाकी समय कर्मचारियों को अपने कार्यस्थल पर रहना अनिवार्य किया गया है।

इसी व्यवस्था को समझने के लिए Bhilai Steel Plant की एक टीम हाल ही में Visakhapatnam Steel Plant गई थी। टीम वहां मैनपॉवर यूटिलाइजेशन और खर्च कम करने के तरीके सीखने पहुंची थी। कैंटीन व्यवस्था देखकर बीएसपी अधिकारियों की टीम भी हैरान रह गई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: 1000 अधिकारियों को VR देगा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड

भिलाई स्टील प्लांट के इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (IED) की टीम पिछले दिनों लौट चुकी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरआईएनएल में मैनपॉवर के बेहतर उपयोग के लिए कई कठोर फैसले लागू किए गए हैं। कैंटीन में अनावश्यक भीड़ और समय बर्बादी रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है। केवल टी-टाइम और लंच टाइम में ही कर्मचारियों-अधिकारियों को छूट मिलती है। बाकी समय कैंटीन में मिलने वाले कर्मचारियों से कैंटीन सेल के अधिकारी पूछताछ करते हैं। उनका नाम भी नोट किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL VR Scheme: राउरकेला स्टील प्लांट के CGM, GM संग 50 से ज्यादा ने भरे वीआर, HR डिपार्टमेंट के निशाने पर ये कार्मिक

आरआईएनएल की मान्यता प्राप्त यूनियन एटक के महासचिव और एनजेसीएस सदस्य डी. आदिनारायण ने बताया कि करीब पांच महीने पहले 150 प्राइवेट कैंटीनों को हटा दिया गया। इन कैंटीनों में नाश्ता और भोजन दोनों उपलब्ध था। अब केवल चुनिंदा क्षेत्रों में चार से पांच प्राइवेट कैंटीन संचालित हो रही हैं। वहीं, कंपनी की आठ कैंटीन चल रही हैं। यहां सब्सिडी दर पर भोजन और नाश्ता मिलता है। इसके लिए समय भी तय किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: RTI NEWS: एनजेसीएस पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब सूचना छिपाना आसान नहीं

उन्होंने बताया कि आरआईएनएल के पूर्व सीएमडी अजीत सक्सेना के कार्यकाल में कैंटीन में लंबे समय तक बैठने वालों पर नियंत्रण शुरू हुआ था। बाद में इस्पात सचिव के निर्देश पर सख्ती और बढ़ाई गई। अब फूड वेंडर कार्यस्थल तक खाद्य सामग्री पहुंचाते हैं। कर्मचारी वहीं अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीदते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: पेट्रोल-डीजल बचत पर बड़ा फैसला, वर्क फ्रॉम होम, कारपूलिंग पर जोर, टूर-विदेशी दौरे पर अगले आदेश तक रोक

बीएसपी कर्मचारियों का कहना है कि विशाखापट्टनम से लौटने वाली टीम अपनी रिपोर्ट में इस मॉडल का जिक्र जरूर करेगी। माना जा रहा है कि आने वाले समय में Bhilai Steel Plant, Bokaro Steel Plant, Rourkela Steel Plant, IISCO Steel Plant और Durgapur Steel Plant की कैंटीन व्यवस्था पर भी निगरानी बढ़ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में नौकरी: DSP, ISP और ASP में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 6 जून तक करें आवेदन, 70 हजार से 1 लाख 40 हजार तक सैलरी

बीएसपी के कर्मचारियों का कहना है कि इंडियन कॉफी हाउस समेत कई कैंटीनों में ड्यूटी समय के दौरान टेबल भरे रहते हैं। कुछ कर्मचारी और अधिकारी ड्यूटी पर पहुंचने के बाद भी लंबे समय तक कैंटीनों में बैठे दिखाई देते हैं। इसमें कुछ यूनियन नेता भी शामिल रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bhilai Steel Plant: प्रमोशन इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, 25 मई से सीनियर मैनेजर, डीजीएम बनने का इंटरव्यू

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: वीआर को लेकर प्लांट में गजब माहौल, आ रही RFID, बंद होगी रिलीविंग, मकान का तनाव, सोच लो अपना…
Next: SAIL Bonus News: बोनस फॉर्मूले के खिलाफ कैट में याचिका स्वीकार, सेल और सरकार को नोटिस

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.