Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ने सेफ्टी पर झोंकी ताकत, कर्मचारियों को मिला खास गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: प्रोजेक्ट डिपार्टमेंट ने सेफ्टी पर झोंकी ताकत, कर्मचारियों को मिला खास गिफ्ट

Azmat ali 25/03/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Project department focuses on safety employees receive special gifts

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और 'शून्य दुर्घटना' के लक्ष्य के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई।

  • कार्यस्थल पर जोखिमों की पहचान और श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सुरक्षा मानकों में निरंतर सुधार ।
  • बीएसएल प्रोजेक्ट्स विभाग में सुरक्षा जागरूकता और श्रमिक प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह आयोजित।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट्स विभाग में ‘सुरक्षा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले और उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा थीं।

समारोह का विधिवत शुभारंभ सुरक्षा शपथ के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) पी. एच. शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) हेमु टोप्पो तथा संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुरस्कृत श्रमिकों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। अधिकारियों द्वारा श्रमिकों से कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण फीडबैक मांगा गया। इस दौरान श्रमिकों ने विभिन्न प्रोजेक्ट साइट्स पर होने वाले संभावित खतरों और उनसे बचाव के प्रभावी एवं व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत जानकारी साझा की।

मुख्य अतिथि अनिमा कुशवाहा ने श्रमिकों के सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि परियोजनाओं के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सुरक्षा सर्वोपरि है और श्रमिकों की सजगता ही सुरक्षित कार्य परिवेश की मूल आधारशिला है।

तत्पश्चात, सुरक्षा नियमों के उत्कृष्ट अनुपालन और सतर्कता के लिए चयनित सभी श्रमिकों को मुख्य अतिथि एवं उपस्थित वरीय अधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सहायक प्रबंधक (प्रोजेक्ट्स) ने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की परियोजनाओं में सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले श्रमिकों के मनोबल को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यस्थल पर जोखिमों की पहचान और श्रमिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से सुरक्षा मानकों में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना न केवल परियोजनाओं की गुणवत्ता बढ़ाता है, बल्कि यह एक सुरक्षित एवं दुर्घटना मुक्त औद्योगिक वातावरण के निर्माण के प्रति बीएसएल की अटूट प्रतिबद्धता को भी सशक्त रूप से रेखांकित करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bank Fraud: यूको बैंक के अधिकारियों समेत 4 दोषियों को 5 साल की सजा, करोड़ों का जुर्माना
Next: बीएसएल आरजीबीएस-एचएसएम में रिकॉर्ड प्रदर्शन: रोल खपत घटी, उत्पादन में रचा इतिहास

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.