बस-ट्रक में भीषण टक्कर: आग से जिंदा जले पैसेंजर, 10 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

Bus-Truck Collision Passengers Burned Alive in Fire 10 Dead, over 20 Injured
  • हादसे के बाद यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
  • कई लोग बस में ही फंस गए और जिंदा जल गए।
  • हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। चारों तरफ चीख-पुकार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

सूचनाजी न्यूज, आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मार्कापुरम के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 20 यात्रियों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक प्राइवेट बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे रायवरम के पास बस की सामने से आ रहे डंपर (ट्रक) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में बस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के बाद यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग बस में ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। चारों तरफ चीख-पुकार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक वी. हर्षवर्धन राजू के अनुसार, हादसे में घायल 23 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक ही पल में कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए, वहीं कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।