Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Coke Oven-CCD: महिला श्रमिकों को ESIC, PF, वेतन पर्ची, अटेंडेंस कार्ड, AWA और सेफ्टी पर अच्छे से प्रबंधन ने समझाया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Coke Oven-CCD: महिला श्रमिकों को ESIC, PF, वेतन पर्ची, अटेंडेंस कार्ड, AWA और सेफ्टी पर अच्छे से प्रबंधन ने समझाया

Azmat ali 26/03/2026 1 minute read
BSP Coke Oven-CCD Management thoroughly Explained to Women Workers on ESIC PF Salary Slip Attendance Card, AWA and Safety

ठेका श्रमिकों को अतिरिक्त कल्याणकारी सुविधा (AWA), ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट कवरेज (GPAC), बच्चों के मेरिट अवार्ड की जानकारी दी।

  • महिलाओं को सुरक्षित कार्यशैली के बारे में सरल तरीके से समझाया। सड़क तथा कार्यस्थल में सुरक्षित रहने के टिप्स दिए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवेन एवं सीसीडी में नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यरत महिला ठेका श्रमिकों के लिए नई चेतना कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलाराम बेहेरा, मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवेन एवं सी.सी.डी) तथा विशिष्ट अतिथि, अनुभाग प्रभारी झागर सिंह, एम. एस. नायक, एस.बी.पाटिल तथा महाप्रबंधक, डीके सामंतराय थे।

तुलाराम बेहेरा ने उपस्थित महिला ठेका श्रामिकों से कहा कि इस कार्यक्रम में बताये जाने वाली बातें, आप सभी के कार्यस्थल में तथा दैनिक जीवन में काम आने वाली है तथा बेहतर व्यावहारिक जीवन के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस कार्यक्रम में आप सभी अपने कार्यस्थल में होने वाली समस्याओं के निदान से सम्बंधित समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विशिष्ठअतिथियों ने उपस्थित महिलाओं को सुरक्षित कार्यशैली के बारे में सरल तरीके से समझाया। सड़क तथा कार्यस्थल में सुरक्षित रहने के टिप्स दिए। नियर मिस की घटनाओं को अपने सह कर्मियों, सुपरवाइजर तथा प्रबंधक के साथ साझा करने का अनुरोध किया। इससे होने वाले लाभ पर प्रकाश डाला।

एनओएचसी से आमंत्रित शुभश्री प्रशांत ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां क्या-क्या हैं और उनके रोकथाम के उपाय क्या है? उन्होंने बताया की नियमित दिनचर्या के दौरान कम शारीरिक गतिविधियां, गलत आहार विकल्प और मानसिक स्वस्थ की उपेक्षा ही रोग का प्रमुख कारण है। उन्होंने,अच्छे स्वास्थ को बनाये रखने के लिए शारीरिक गतिविधि एवं सतुलित आहार के सम्बन्ध में टिप्स दिए।

नवनीता चौहान-उप प्रबंधक (मा. संसा. –एम एंड यू ) ने महिलाओं के यौन उत्पीडन (रोकथाम,निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 के अनुसार महिलाओं को कार्य स्थल पर निर्भय होकर कार्य करने के सम्बन्ध में विशेष चर्चा की तथा कम्पनी के आंतरिक शिकायत समिति के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान की। ए.प्रधान-सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) द्वारा कार्यक्षेत्र में तथा ड्यूटी आते व जाते समय सुरक्षित रहने के टिप्स दिए तथा उन्हें नियर मिस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

प्रवीण शर्मा-अति.श्रम कल्याण आधिकारी (कोक ओवेन) ने महिला ठेका श्रामिकों को न्यूनतम वेतन, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के अंतर्गत आने वाली सुविधाओं, भविष्य निधि (P.F.), वेतन पर्ची, लीव कार्ड, अटेंडेंस कार्ड तथा प्रबंधन द्वारा ठेका श्रमिकों को दी जाने वाली अतिरिक्त कल्याणकारी सुविधा(AWA), ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट कवरेज (GPAC), तथा उनके बच्चों के लिए मेरिट अवार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

महिला श्रामिकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम में एसके पराशर, सहा.प्रबंधक तथा हेमंत कुमार भूआर्य,अति. श्रम कल्याण अधिकारी (सी.सी.डी.) उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी महिला ठेका श्रामिकों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा, टोकन गिफ्ट प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन के.जोथ कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) ने किया तथा एमएम श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित अतिथियों तथा महिला श्रमिकों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बस-ट्रक में भीषण टक्कर: आग से जिंदा जले पैसेंजर, 10 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी
Next: भिलाई स्टील प्लांट: हादसे के बाद जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं सभी…?

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.