Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ड्यूटी जाते समय BSP कर्मी सड़क हादसे में घायल, हेलमेट ने बचाई जान, एंबुलेंस से पहले घर वाले पहुंचे, ले गए अस्पताल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते समय BSP कर्मी सड़क हादसे में घायल, हेलमेट ने बचाई जान, एंबुलेंस से पहले घर वाले पहुंचे, ले गए अस्पताल

Azmat ali 26/03/2026 1 minute read
BSP Worker Injured in Road Accident Helmet Saves Life Ambulance System Questioned

बायोमेट्रिक उपस्थिति की जल्दबाजी में लोग घायल साथी की मदद करने से कतराते रहे। सीटू महासचिव जोगा राव ने की घायल की मदद।

  • कार और बाइक में टक्कर हुई है। कार और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में कार्यरत एक कर्मचारी गुरुवार सुबह ड्यूटी के लिए जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। घटना फर्स्ट शिफ्ट के दौरान बोरिया गेट के आगे फॉरेस्ट एवेन्यू स्थित घनश्याम पान ठेले के पास हुई। घायल कर्मी सिंटरिंग प्लांट के ठाकुर बताए जा रहे हैं। वहीं, कार चालक चालक खुद को दमकल कर्मी बता रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कर्मचारी हेलमेट पहने हुए था, जिससे उसकी जान बच गई, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद सुबह 5:46 बजे उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। हादसा देख ड्यूटी जा रहे  सीटू महासचिव टी. जोगा राव रुक गए। उन्होंने 5:48 बजे मेन मेडिकल पोस्ट को फोन कर एंबुलेंस की मांग की।

करीब 5:52 बजे एंबुलेंस चालक का कॉल आया, लेकिन तब तक घायल कर्मचारी का बेटा-बेटी मौके पर कार लेकर पहुंच चुके थे और घायल को सेक्टर-9 अस्पताल ले गए। एंबुलेंस को वहां पहुंचने के लिए मुर्गा चौक, सेंट्रल एवेन्यू होते हुए बीएसएनल चौक से उसे बोरिया गेट आकर वहां पहुंचतना था। इसलिए समय लगा।

इस घटना के बाद संयंत्र की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया कि दुर्घटनास्थल तक पहुंचने में एंबुलेंस को कम से कम 10 मिनट का समय लग सकता है, क्योंकि फायर ब्रिगेड के सामने हाईट बैरियर और मार्ग की जटिलता के कारण उसे लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। इससे पहले भी ऐसी स्थितियां सामने आ चुकी हैं, जो गंभीर चिंता का विषय हैं।

एक अन्य चिंताजनक पहलू यह भी रहा कि हादसे के समय फर्स्ट शिफ्ट में जाने वाले कई कर्मचारी उस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन अधिकांश लोग रुककर मदद नहीं करते। गुरुवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति की जल्दबाजी में लोग घायल साथी की मदद करने से कतराते रहे।

कर्मचारियों ने प्रबंधन से मांग की है कि ऐसे मामलों में मदद करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी घायल को सड़क पर तड़पता छोड़कर आगे न बढ़े। साथ ही, एंबुलेंस और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक त्वरित और प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई गई है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के T&D अफसरों को इंटक नेताओं ने घेरा, ये रही बात
Next: बस-ट्रक में भीषण टक्कर: आग से जिंदा जले पैसेंजर, 10 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.