Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बस-ट्रक में भीषण टक्कर: आग से जिंदा जले पैसेंजर, 10 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बस-ट्रक में भीषण टक्कर: आग से जिंदा जले पैसेंजर, 10 की मौत, 20 से ज्यादा जख्मी

Azmat ali 26/03/2026 1 minute read
Bus-Truck Collision Passengers Burned Alive in Fire 10 Dead, over 20 Injured

आंध्र प्रदेश में भयावह सड़क हादसा: बस बनी आग का गोला, 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत, कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी है।

  • हादसे के बाद यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
  • कई लोग बस में ही फंस गए और जिंदा जल गए।
  • हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। चारों तरफ चीख-पुकार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

सूचनाजी न्यूज, आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मार्कापुरम के पास गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में यात्रियों से भरी बस आग का गोला बन गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 20 यात्रियों की हालत गंभीर है।

जानकारी के अनुसार, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक प्राइवेट बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे रायवरम के पास बस की सामने से आ रहे डंपर (ट्रक) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में बस में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे के बाद यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग बस में ही फंस गए और जिंदा जल गए। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। चारों तरफ चीख-पुकार और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं।

मार्कापुरम के पुलिस अधीक्षक वी. हर्षवर्धन राजू के अनुसार, हादसे में घायल 23 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक ही पल में कई परिवारों के घरों के चिराग बुझ गए, वहीं कई लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ड्यूटी जाते समय BSP कर्मी सड़क हादसे में घायल, हेलमेट ने बचाई जान, एंबुलेंस से पहले घर वाले पहुंचे, ले गए अस्पताल
Next: BSP Coke Oven-CCD: महिला श्रमिकों को ESIC, PF, वेतन पर्ची, अटेंडेंस कार्ड, AWA और सेफ्टी पर अच्छे से प्रबंधन ने समझाया

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.