Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSOA Election में देरी पर उठे सवाल, जल्द चुनाव कराने की मांग तेज, ED को लेटर, अध्यक्ष-महासचिव ये बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSOA Election में देरी पर उठे सवाल, जल्द चुनाव कराने की मांग तेज, ED को लेटर, अध्यक्ष-महासचिव ये बोले…

Azmat ali 26/03/2026 (Last updated: 26/03/2026) 1 minute read
Questions Raised over the Delay in BSOA Elections Demands for Early Elections Intensified the President and General Secretary Said 1

पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद उम्मीदवार रवि भूषण ने बीएसएल के ईडी एचआर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

  • पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद उम्मीदवार रवि भूषण ने बीएसएल के ईडी एचआर से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के प्रतिनिधि संगठन बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSOA) के आगामी कार्यकाल (2025-27) के चुनाव में हो रही देरी को लेकर अब आवाज उठने लगी है। अधिकारियों के बीच इस विषय को लेकर चर्चा हो रही है। चुनाव प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की जा रही है।

बीएसओए अध्यक्ष एके सिंह का कहना है कि चुनाव को लेकर सब सक्रिय हैं। जनरल सेक्रेटरी को मीटिंग बुलाना है। उम्मीद है कि जल्द ही चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, महासचिव अजय कुमार पांडेय ने कहा-एक बार फिर से मीटिंग बुलाई जाएगी। 12 मार्च को मीटिंग बुलाई गई थी। काउंसिल मेंबर आए नहीं। कोरम के लिए 13 मेंबर होना चाहिए, जबकि पहुंचे सिर्फ 8 ही। फिर से मीटिंग बुलाएंगे। इसके बाद चुनाव की घोषणा कर दी जाएगी।

BSOA, बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों का प्रमुख प्रतिनिधि संगठन है, जो उनके हितों की रक्षा एवं कल्याण के लिए कार्य करता है। संगठन में अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष सहित प्रमुख पदों का चुनाव प्रत्येक दो वर्ष में प्रत्यक्ष मतदान द्वारा किया जाता है, जबकि विभिन्न क्षेत्रों से जोनल प्रतिनिधि भी चुने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान कार्यकारिणी समिति ने 25 फरवरी 2024 को हुए चुनाव के बाद कार्यभार संभाला था। इसके बावजूद अब तक आगामी कार्यकाल 2025-27 के लिए चुनाव संबंधी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिससे अधिकारियों में असंतोष बढ़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले कई वैधानिक एवं प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं, जिनमें लगभग डेढ़ माह का समय लगता है। ऐसे में समय पर चुनाव प्रक्रिया शुरू न होने से देरी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इसी बीच, पिछले चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं आरएमपी के सहायक महाप्रबंधक रवि भूषण ने बीएसएल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (एचआर) से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए चुनाव शीघ्र कराए जाएं।

अधिकारियों का मानना है कि समयबद्ध चुनाव संगठन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक है। ऐसे में प्रबंधन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर चुनाव प्रक्रिया को शुरू कराए, ताकि संगठन में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत बनी रहे और अधिकारियों के हित सुरक्षित रह सकें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: मजदूर की मौत पर BSP एक्शन में, CITU नेताओं ने ईडी वर्क्स को दिए कई सुझाव, 5 दिनों में दिखेंगे ट्रेलर संग हेल्पर
Next: FSNL में 30 मार्च की हड़ताल को बीएसपी इंटक का समर्थन, संयुक्त यूनियन भी साथ

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.