BSP OA: सीजीएम एमके गोयल, समीर गुप्ता, डॉ. रूचिर भटनागर संग 14 अधिकारियों की विदाई 28 की शाम को

BSP OA Retirement of 14 officers including CGM MK Goyal Sameer Gupta Dr Ruchir Bhatnagar
  • वर्ष 2026 में कुल 150 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसमें से जनवरी 2026 में 09 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर होने वाले अधिकारियों को बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन 28 मार्च को विदाई देने जा रहा है। ओए-बीएसपी द्वारा फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन कर रहा।
बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह शनिवार शाम 6.45 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ओए-बीएसपी के महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सम्मान की परम्परा को कायम रखते हुए फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 150 अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसमें से जनवरी 2026 में 09 सेवानिवृत्त अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा चुका है। फरवरी 2026 एवं मार्च 2026 माह में कुल 14 सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

फरवरी 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी

विद्या सागर देवांगन, जीएम (पीएनबीएस), विकास कुलकर्णी, जीएम (पर्चेस), रूपनारायण शर्मा, डिप्टी मैनेजर (एसएमएस-3)।

मार्च 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के नाम

मुनीश कुमार गोयल, सीजीएम (एमडब्ल्यूआरएम), समीर गुप्ता, सीजीएम (सीएंडआईटी), डॉ. रूचिर भटनागर, एडिशनल सीएमओ (मेडिकल), देवेन्द्र श्रीवास्तव, जीएम (प्रोजेक्ट्स), एन आशा, डीजीएम (एफएंडए), अभिमन्यु महाराना, एजीएम (यूआरएम), टी एस ब्लेशन, एजीएम (सीओसीसीडी), जीवन लाल ध्रुव, सीनियर मैनेजर (एसईडी), मालाकोन्डेश्वर राव वेमुला, सीनियर मैनेजर (सीओसीसीडी), डेनिस क्रिस्टी, डिप्टी मैनेजर (ईडी-एचआर) एन अनंतरामा रमेश, असिस्टेंट मैनेजर, (स्टोर)।