डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह सेल के कार्यवाहक सीएमडी

Director Personnel KK Singh is the acting CMD of SAIL
  • यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 2 अप्रैल 2026 से 1 जुलाई 2026 तक, यानी 3 महीने की अवधि के लिए दी गई है।

सूचनाजी न्यूज़,नई दिल्ली।

भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, Steel Authority of India Limited (सेल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) पद का अतिरिक्त प्रभार कृष्णा कुमार सिंह को सौंपा गया है।

श्री सिंह वर्तमान में सेल में निदेशक (कार्मिक) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी 2 अप्रैल 2026 से 1 जुलाई 2026 तक, यानी 3 महीने की अवधि के लिए दी गई है। हालांकि, यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक नियमित CMD की नियुक्ति और कार्यभार ग्रहण नहीं हो जाता या फिर सरकार द्वारा कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता—जो भी पहले हो।

यह आदेश Ministry of Steel के बोर्ड स्तरीय नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा जारी किया गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यह कदम कंपनी के संचालन में निरंतरता बनाए रखने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नए सीएमडी के रूप में डायरेक्टर फाइनेंस अशोक पंडा का चयन हो चुका है।