Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CITU के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खातरकर BSP से रिटायर, मेन गेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सब भावुक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CITU के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अशोक खातरकर BSP से रिटायर, मेन गेट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख सब भावुक

Azmat ali 31/03/2026 1 minute read
Former CITU Working President Ashok Khatarkar Retired Something Happened at the Main Gate which Made Everyone Emotional

अशोक खातरकर ने संयंत्र को पुष्प अर्पित कर कहा-संयंत्र के बदौलत ही मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से सफर शुरू करके मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा।

  • यूनियन के नेता व सहकर्मियों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से मार्च में दो सीजीएम, 1 सीएमओ समेत दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। रिटायर होने वालों में हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके अशोक खातरकर का नाम भी शामिल हैं।

अशोक खातरकर को विदाई देने के लिए दर्जनों सीटू के नेता और रेल मिल के कर्मचारी मेन गेट पर जुटे। यहां फूलों की माला से स्वागत किया गया। भावुक पल को यादगार बनाते हुए अशोक खातरकर ने प्लांट के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। बकायदा गुलाब की पंखुडियां प्लांट के गेट की तरफ उछाला। आस्था दिखाते हुए प्लांट को नमन किया। सबके बीच खुलकर बोले कि आज मैं यहां तक पहुंचा, इसके लिए प्लांट का शुक्रिया।

17 मार्च 1992 को भिलाई इस्पात संयंत्र में बतौर एसओटी ज्वाइन हुए 34 साल 14 दिन नौकरी करके अब संयंत्र से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे भिलाई इस्पात संयंत्र के रेल मिल में चार्ज मैन के रूप में कार्य किया। यूनियन के सक्रिय जीवन में सामान्य सदस्य के रूप में काम करना प्रारंभ किया। 2013 में मिल जोन के सचिव बने। उन्होंने कार्यकारिणी सदस्य, कार्यालय सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष जैसे पदों पर भी कार्य किया वे राज्य समिति सदस्य भी चुने गए।

पुष्प अर्पित करके संयंत्र की पूजा किए

अशोक खातरकर संयंत्र के विभागीय सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में शामिल होकर जैसे ही मेन गेट पहुंचे। वहां यूनियन के साथी एवं विभाग के सहकर्मी गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। इसी दौरान हाथों में फूल लेकर उन्होंने संयंत्र को पुष्प अर्पित कर कहा कि इस संयंत्र के बदौलत ही मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से सफर शुरू करके मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं। उसके पश्चात सभी साथियों ने उन्हें लेकर यूनियन कार्यालय आए जहां पर एक छोटी सी सम्मान सभा की गई।

इस मौके पर मुख्य रूप से टी. जोगा राव, केवेंद्र सुंदर, एसएसके पनीकर, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, एमएल वर्मा, सुधाकर यादव, केएस नायर, केके देशमुख, जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, अर्जुन श्रीवास, संतोष पुष्टि, अनूप साहा, संतोष कुमार, एमएस शांत कुमार, जेके वर्मा, एसपी डे, एमआर पाटिल, विजय कुमार जांगड़े, संतोष कुमार देवांगन, राजेश कुमार शर्मा, मनोहर तिवारी, जेबी धोटे, जेबी दास, एसके दत्ता, मोहम्मद सिकंदर, कुंदन सिंह, माजू, एक्का, डीवी एस रेड्डी आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह सेल के कार्यवाहक सीएमडी
Next: अडानी ग्रुप को मिला BHILAI का साथ, अब क्वालिटी सर्कल पर मिलाया हाथ, पढ़ें डिटेल

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.