Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: 10 अधिकारी और 30 कर्मचारी रिटायर, CGM को DIC ने दी खास विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: 10 अधिकारी और 30 कर्मचारी रिटायर, CGM को DIC ने दी खास विदाई

Azmat ali 31/03/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant 10 Officers and 30 Employees Retire DIC Gives Special Farewell to CGM

बोकारो स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (आरएम एवं एमएचपी) धनंजय कुमार को निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने विदाई दी।

  • सेवानिवृत्त हो रहे 40 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सूचनाजी न्जूज, भिलाई। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे 40 कर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण, संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के परिजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

समारोह के शुभारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के दीर्घकालिक योगदान एवं समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन का विशेष शुभकामना संदेश भी साझा किया गया, जिसमें उन्होंने सभी कर्मियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता ने अपने संबोधन में कर्मियों के परिश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके अनुभवों ने संयंत्र को उत्कृष्टता के वर्तमान स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई उपहार भेंट किए और उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की मंगलकामना की।

मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनीश सेनगुप्ता ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनकी निष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए बधाई दी तथा उनके सुखद एवं समृद्ध भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं. उन्होंने सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को सेवा प्रमाण पत्र एवं उपहार भी भेंट किए।

मार्च 2026 में बोकारो स्टील प्लांट से कुल 10 अधिशासी एवं 30 अनाधिशासी कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। समारोह के दौरान सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-सेवाएँ) डॉ. नन्दा प्रियदर्शिनी द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी के बायो-डाटा का प्रस्तुतिकरण किया गया।

बोकारो स्टील प्लांट के आरएम एवं एमएचपी विभाग में कार्यरत मुख्य महाप्रबंधक (आरएम एवं एमएचपी) धनंजय कुमार के लिए आयोजित एक अन्य विदाई समारोह में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन एवं अधिशासी निदेशक सहित विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी लोगों ने बोकारो स्टील प्लांट में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

यह आयोजन बोकारो इस्पात संयंत्र की अपने अनुभवी मानव संसाधन के प्रति संवेदनशीलता और उनके योगदान के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करता है। अनुभवी कर्मियों का विदाई समारोह न केवल उनके परिश्रम को मान्यता प्रदान करता है, बल्कि यह वर्तमान कार्यबल के मनोबल को बढ़ाने और संगठन में एक सकारात्मक कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ करने में भी सहायक सिद्ध होता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP PBS में सुरक्षा संस्कृति: सेफ्टी वीक का समापन, 1088 दिन इंज्युरी-फ्री दिवस का बना रिकॉर्ड
Next: इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर 6 से खास खबर, पढ़ें

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.