Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को मिलेगी स्थायी नौकरी, इंश्योरेंस का 10 लाख, पेंशन और ये…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: भिलाई स्टील प्लांट हादसे में दम तोड़ने वाले मजदूर के परिवार को मिलेगी स्थायी नौकरी, इंश्योरेंस का 10 लाख, पेंशन और ये…

Azmat ali 03/04/2026 (Last updated: 03/04/2026) 1 minute read
BIG NEWS The Family of the Worker who Lost his Life in the Bhilai Steel Plant accident Will get a Permanent Job Rs 10 Lakh Pension and this

शनिवार को पुलिस पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पाटन में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही जा रही है।

  • ईएसआइसी का लाभ भी परिवार को मिलेगा। आखिरी सैलरी का 90 प्रतिशत से अधिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत ने कोहराम मचा दिया है। ब्लास्ट फर्नेस 4 में कार्य के दौरान 30 फीट ऊंचाई से ठेका मजदूर खोम लाल वर्मा जमीन पर गिरे। गिट्टी तक धंस गई थी। अंदुरुनी चोट की वजह से जान नहीं बचाई जा सकी। करीब दो-ढाई घंटे के भीतर ही मौत हो गई।

मुख्य नियोक्ता की हैसियत से भिलाई स्टील प्लांट ने परिवार की मदद के लिए तैयारी कर ली गई है। अनुकंपा नियुक्ति के तहत मृतक मजदूर के परिवार के किसी एक सदस्य को स्थायी नौकरी दी जाएगी। शनिवार सुबह प्रबंधन की ओर से परिवार को जॉब ऑफर लेटर सौंप दिया जाएगा। बड़ी लड़की की उम्र 24 साल और छोटे लड़के की उम्र 22 साल है। पत्नी की ओर से जिसके नाम का पत्र दिया जाएगा, उसे नौकरी दी जाएगी।

अगर, मृतक मजदूर की पत्नी खुद नौकरी करना चाहेंगी तो प्रबंधन उन्हें ऑफर लेटर देगा। मृतक मजदूर की पत्नी की उम्र 46 साल है। वह नौकरी करेंगी तो 2 साल ट्रेनिंग पीरियड होगा। 12 साल की सेवा ही बचेगी। ऐसे में बच्चे को नौकरी मिलती है तो सेवा अवधि लंबी होगी।

बीएसपी के एचआर डिपार्टमेंट के मुताबिक मृतक मजदूर खोम लाल वर्मा का 10 लाख का दुर्घटना बीमा है। इसलिए परिवार को यह राशि दी जाएगी। ठेकेदार की तरफ से सहयोग राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा ईएसआइसी का लाभ भी परिवार को मिलेगा। आखिरी सैलरी का 90 प्रतिशत से अधिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा। पत्नी को पेंशन मिलती रहेगी। रिटायरमेंट की अवधि तक पेंशन मिलेगी। इसके अलावा पीएफ का पैसा भी मिलेगा। साथ ही ईडीएलआइ सकीम में करीब 7 लाख रुपए तक मिलेगा।

इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार साहू हादसे की खबर लगते ही तत्काल हॉस्पिटल पहुंचे। उच्च प्रबंधन से मुआवजा आदि को लेकर बातचीत की। संजय साहू का कहना है कि ठेकेदार से भी बातचीत की गई है। अधिक से अधिक मुआवजा दिलाया जाएगा। बीएसपी में स्थायी नौकरी दी जाएगी। शनिवार को पुलिस पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पाटन में ही अंतिम संस्कार करने की बात कही जा रही है। वहीं, सीटू के नेता भी अस्पताल पहुंचे और घटना को लेकर उच्च प्रबंधन से संपर्क में हैं। जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident Update: सेफ्टी में भारी चूक, मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम, अधिकारी होंगे सस्पेंड या…
Next: BSP ने जारी नहीं किया फिलहाल EPS 95 का कोई कैलकुलेटर, कर्मियों को मिला कम EL इंकैशमेंट, हर साल करनी है VPF कटवाने की घोषणा

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.