Bhilai Steel Plant: एसएमएस 3 में जेसीबी लोडर में भीषण आग, ड्राइवर सुरक्षित, Watch Video

Bhilai Steel Plant Massive Fire Breaks Out in JCB Loader at SMS 3 Driver Safe Watch Video 1
  • आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में रविवार रात एक हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप 3 में जेसीबी लोडर में आग लग गई। धधकी आग से अफरा-तफरी मची। चालक ने लोडर को हटाने की कोशिश की, लेकिन आग का दायरा फैलता गया।

देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया। अपनी जान बचाने के लिए चालक कूद गया। कर्मचारियों को भी वहां जाने से रोक दिया गया था। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

एसएमएस 3 के कार्मिकों के मुताबिक ड्राइवर सुरक्षित है। स्टील मेल्टिंग शॉप-एसएमएस 3 में रविवार रात करीब 8 बजे इंजन गर्म होने से लोडर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने इसे नियंत्रित किया।