Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल खुद हो रहा बीमार, भिलाई कर्मचारी यूनियन ने डॉ. उदय से कहा-मरीज लाचार, कीजिए बेहतर उपचार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल खुद हो रहा बीमार, भिलाई कर्मचारी यूनियन ने डॉ. उदय से कहा-मरीज लाचार, कीजिए बेहतर उपचार

Azmat ali 06/08/2026 1 minute read
Sector 9 Hospital Bhilai karmchari Union submits a charter of demands to Medical In-charge Dr Uday

दवा रिपीट करने के लिए प्लांट के अंदर हेल्थ सेंटर, सेक्टर 1, सेक्टर 7 हेल्थ सेंटर में काउंटर की विशेष व्यवस्था की जाए।

  • मुख्य चिकित्सालय में डेंटिस्ट विभाग की एक बड़ी यूनिट है। कई सीनियर डाक्टर होने के बावजूद मरीजों की शिकायतें बढ़ी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी उदय कुमार से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। साथ ही कर्मचारी और परिजनों को अस्पताल एवं हेल्थ सेंटर से जुड़े विभिन्न समस्याओं पर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

यूनियन की बातों पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएमओ उदय कुमार ने विश्वास दिलाया कि जो तत्काल हो सकता है उसे पर तुरंत अमल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि कैंसर एवं कार्डियोलॉजी के डाक्टर अपने हास्पिटल के हो, जिससे हमें पेशेंट को रेफर करने की जरूरत ना पड़े, क्योंकि मरीज को रेफर करने की कंडीशन में है परिजन बहुत ही परेशानी में आ जाते हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश चौहान महामंत्री अशोक माहौर, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद पांडेय, निवास मिश्रा, उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, तरूण सेमुअल, ओम प्रकाश तीतरमारे, डीजीएस अनुराग माहुलकर, सचिव अमित कुमार एवं संरक्षक एविशन वर्गीस मौजूद थे।

यूनियन ने डाक्टर उदय को ये मांग पत्र सौंपा

1. मुख्य चिकित्सालय में डेंटिस्ट विभाग की एक बड़ी यूनिट है जिसमें हमारे कई सीनियर डाक्टर सेवारत हैं। लोगों की शिकायत है कि इलाज के नाम पर सिर्फ दांतों को निकालना,दवा लिखना तक सीमित रह गया है।
जबकि यूनिट के पास सभी मशीनरी और संसाधन उपलब्ध है, जिनके माध्यम से दांतों का सभी प्रकार का इलाज किया जा सकता है। कर्मचारियों की मांग है कि दांतों का सम्पूर्ण इलाज किया जाए या बाहर के हास्पिटल में इलाज के लिए रिफर किया जाए।

2. एमआरआई कराने के लिए 15 से 20 दिन में नम्बर मिलता है, जिससे मरीज की बीमारी बढ़ जाती है। कई बार मशीन खराब रहने के कारण टेस्ट करवाने में और ज्यादा समय लग जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए 2 शिफ्ट में एम आर आई टेस्ट की सुविधा दी जाए तथा मशीन खराब की स्थिति में बाहर से टेस्ट करवाने की सुविधा दी जाए।

3. थाइराइड ओपीडी का नम्बर काउंटर से लगाना पीड़ादायक होता जा रहा है, क्योंकि सुबह 8:30 जब नम्बर लगता है। उसी समय ड्यूटी टाइम रहता है। नम्बर लगाने के बाद ड्यूटी जाने की हड़बड़ी ठीक नहीं है। इसलिए इसे आनलाइन किया जाए।

4. वार्ड में पेशेंट भर्ती के बाद उसकी डाइट नाइट शिफ्ट में लिखी जाती है। परिवार के सदस्य न रहने पर उसकी डाईट नहीं लिखी जाती । डाइट भर्ती के समय लिखी जानी चाहिए।

5. शुगर जांच किट HBA1C की कमी के कारण मरीज परेशान हो रहे और बाहर टेस्ट करवाना पड़ रहा है। इसकी कमी का क्या कारण है और कौन जिम्मेदार है। इस पर ध्यान दिया जाए।

6. कार्डियोलॉजी में डाक्टर के आने का समय निश्चित नहीं है तथा निश्चित तारीख को भी मरीज इंतजार करते रहते हैं बाद में जानकारी दी जाती है कि आज डाक्टर नहीं आएंगे। वह क्षण मरीज के लिए बहुत ही तकलीफदेह रहता है। इस पर ध्यान दिया जाए।

7. पूर्व में डिस्चार्ज के समय पहले फीडबैक फार्म दिया जाता था, जिससे हम अपनी कमियों को अच्छी तरह समझ पाते थे और उसका निराकरण करना आसान रहता था, पर अभी फीडबैक फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। व्यवस्था में कमियों की जानकारी और उसमें सुधार के लिए फीडबैक फॉर्म आवश्यक रूप से भरवाया जाएं।

8. वार्ड एवं ओपीडी के पास स्थित टॉयलेट की नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए।

9. सेक्टर 1 हॉस्पिटल में स्थित जनरल ओपीडी में खराब बीपी मशीन इस्तेमाल की जा रही है, जिसमें रीडिंग गलत आती है इसे तुरंत बदली जाए।

10. संयंत्र भवन ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर में एक एंबुलेंस हमेशा रहनी चाहिए जिससे दुर्घटना की स्थिति में तत्काल पेशेंट को अटेंड किया जा सके।

11. संयंत्र के भीतर मेन मेडिकल पोस्ट, ऑक्यूपेशनल हेल्थ सेंटर में कर्मचारी परिवार की दवाई रिपीट की जाने की सुविधा दी जाए, जिससे कर्मचारियों को अनावश्यक रूप से दवा रिपीट कराने के लिए सेक्टर 9 हॉस्पिटल न जाना पड़े।

12. परिजनों को दवा रिपीट करने के लिए सेक्टर 1 अथवा सेक्टर 7 हेल्थ सेंटर में एक काउंटर की विशेष व्यवस्था की जाए।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP के 6 CGM का ट्रांसफर, राकेश जोशी दुर्गापुर और डीके पालो गए बर्नपुर
Next: राउरकेला इस्पात संयंत्र के 8 अधिकारियों को मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर संग ये खास तोहफा, खिलखिला उठे चेहरे

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.