Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला इस्पात संयंत्र के 8 अधिकारियों को मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर संग ये खास तोहफा, खिलखिला उठे चेहरे
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला इस्पात संयंत्र के 8 अधिकारियों को मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर संग ये खास तोहफा, खिलखिला उठे चेहरे

Azmat ali 06/08/2026 1 minute read
8 General Managers at Rourkela Steel Plant Receive CGM Promotion Orders Along with this Special Gift 1

कार्यपालक निदेशक (एचआर) तरुण मिश्र ने पदोन्नति आदेश एवं मिठाई के डिब्बों के साथ सभी अधिकारियों को एक पुस्तक भी भेंट की।

  • डाक्टर इंचार्ज आलोक वर्मा आरएसपी से बाहर हैं। इसलिए समारोह में वह शामिल नहीं हो सके।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के आठ महाप्रबंधकों को मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रममोशन पाने वाले अधिकारियों को गुरुवार को ईडी के हाथों प्रमोशन ऑर्डर सौंपा गया। अधिकारियों को पदोन्नति आदेश एक समारोह में कार्यपालक निदेशक (एचआर) तरुण मिश्र द्वारा प्रदान किए गए।

बसंत कुमार सिंह को मुख्य महा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के रूप में पदोन्नति‍ किया गया है। दीपक कुमार यादव को बोकारो स्टील प्लांट (बी.एस.एल.), बोकारो में मुख्य महा प्रबंधक (एच.एस.एम.) के पद पर पदस्थापित किया गया है। हफीक कुमार साह को मुख्य महा प्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा) का दायित्व सौंपा गया है। पवन गुप्ता को मुख्य महा प्रबंधक (परियोजनाएं) के रूप में पदस्थापित किया गया है। प्रमोद चंद्र दाश को मुख्य महा प्रबंधक (पर्यावरण) के पद पर पदोन्नति‍ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Lease Policy 2026: नया सर्कुलर जारी, जमीन की नई वैल्यूएशन से लेकर 30-33 साल की लीज तक, जानिए क्या बदला

शिव कुमार शर्मा को मुख्य महा प्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) रूप में पदोन्नति‍ किया गया है। सुवेंदु कुमार बेहेरा को बी.एस.एल., बोकारो में मुख्य महा प्रबंधक (ऑटोमेशन) के रूप में पदस्थापित किया गया है तथा डॉ. मेघराय माझी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) के पद पर पदोन्नति‍ किया गया है।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एम.डी.-सी.एम.एल.ओ.), बी.के.गिरी, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), बिस्वरंजन पलई, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), सुदीप पाल चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), डॉ. जयंत कुमार आचार्य, मुख्य महा प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) तथा अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), राजेश दासगुप्ता सहित संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। नवपदोन्नति‍ मुख्य महा प्रबंधक अपनी-अपनी धर्मपत्नी के साथ समारोह में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड: SAIL CGM प्रमोशन लिस्ट जारी, 55 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़ें नाम

नवपदोन्नति‍ वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई देते हुए तरुण मिश्र ने कहा, ‘मुख्य महा प्रबंधक के पद पर पदोन्नति कंपनी की सबसे कठिन पदोन्नतियों में से एक मानी जाती है। इस पदोन्नति के साथ कंपनी ने आप सभी को कहीं अधिक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों के साथ अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना भी की। उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नवपदोन्नत मुख्य महा प्रबंधकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एच.आर.) ने पदोन्नति आदेश एवं मिठाई के डिब्बों के साथ सभी अधिकारियों को एक पुस्तक भी भेंट की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के 8 CGM का ट्रांसफर, घोषाल, दास RSP और सतपथी गए किरीबुरू माइंस, BSL से राजीव आ रहे BSP

इस समारोह में उपस्थित पदोन्नत अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे राउरकेला इस्पात संयंत्र प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन उप प्रबंधक (एच.आर.-ओ.डी.), विज्ञान पात्र ने किया, जबकि महा प्रबंधक (एच.आर.-ओ.डी. एवं एल.एण्ड डी.) राकेश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल खुद हो रहा बीमार, भिलाई कर्मचारी यूनियन ने डॉ. उदय से कहा-मरीज लाचार, कीजिए बेहतर उपचार
Next: गुणवत्ता 2026 में भिलाई स्टील प्लांट की 48 टीमों का दिखा दम, पीबीएस की प्रवाह टीम फर्स्ट

Related Stories

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.