Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट में 60 फीट ऊंचाई से गिरा क्रेन ऑपरेटर, मौत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट में 60 फीट ऊंचाई से गिरा क्रेन ऑपरेटर, मौत

Azmat ali 13/04/2026 (Last updated: 13/04/2026) 1 minute read
Crane Operator Falls from 60 Feet Height at Bokaro Steel Plant, Dies 3

SAIL BSL: 37 वर्षीय ठेका मजदूर गणेश महतो की जान चली गई है। क्रेन से गिरने की वजह से सिर में गहरी चोट लगी। परिवार में कोहराम।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। करीब 60 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण क्रेन ऑपरेटर की मौत हो गई है। हादसे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे हादसा हुआ है।

जांच के बाद ही हादसे का कारण सामने आएगा। फिलहाल, शव को मरच्यूरी में रखा गया है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल की मरच्यूरी में पुलिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। आश्रित परिवार को अनुकंपा नौकरी दिए जाने की बात कही जा रही है।

सेल बीएसएल के शॉप में आईएमएफ का ठेका मजदूर 37 वर्षीय गणेश महतो की जान चली गई है। क्रेन से गिरने की वजह से सिर में गहरी चोट लगी। खून का अधिक बहाव होने से जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि मौके पर ही मजदूर ने तड़पकर दम तोड़ दिया था। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ठेका कंपनी नीरज इंटरप्रोइजेज के अधीन काम करने वाले 37 वर्षीय गणेश महतो पुरुलिया के धूमडीह का रहने वाला था। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया है। इधर-बीएसएल के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 14 अप्रैल को भिलाई में डॉ. अंबेडकर जयंती पर राज्य स्तरीय मेला महोत्सव और महारैली, आएंगे ये दिग्गज
Next: Bhilai Steel Plant: एसएमएस 3 में जेसीबी लोडर में भीषण आग, ड्राइवर सुरक्षित, Watch Video

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.