Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र में इंसेंटिव, पेयजल पाइप लाइन, रेस्ट रूम सुधार पर इंटक की सीजीएम संग बड़ी प्लानिंग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र में इंसेंटिव, पेयजल पाइप लाइन, रेस्ट रूम सुधार पर इंटक की सीजीएम संग बड़ी प्लानिंग

Azmat ali 25/04/2026 1 minute read
INTUC Discusses Incentives Drinking Water Pipelines Rest Room Improvements with CGM at Bhilai Steel Plant

मुख्य महाप्रबंधक ने इंटक के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

  • वर्ष 2007 से लागू इंसेंटिव में संशोधन, कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था पर चर्चा की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील इम्प्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने भिलाई इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिता/यूटिलिटी) जीपी सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान संयंत्र क्षेत्र में पेयजल की पुरानी हो चुकी पाइपलाइन में बदलाव एवं रेस्ट रूम की स्थिति में सुधार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन के महासचिव संजय कुमार साहू ने नई कार्यकारिणी की सूची सौंपी।

वर्ष 2007 से लागू इंसेंटिव में संशोधन, कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था, बेहतर एवं साफ-सुथरे रेस्ट रूम, कंट्रोल रूम में वातानुकूलन (एयर कंडीशन), सभी विभागों में ठंडे पानी हेतु वाटर कूलर की व्यवस्था तथा संयंत्र के अंतर्गत सभी विभागों के आंतरिक सड़कों के संधारण एवं निर्माण एवं सुरक्षित कार्य प्रणाली और बेहतर कार्य स्थल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिता) जीपी सिंह ने बताया कि संयंत्र के भीतर पेयजल पाइपलाइन के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है और सभी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संयंत्र के 86 रेस्ट रूम में संधारण कार्य चल रहा है तथा कई विभागों में आधुनिक मॉडल रेस्ट रूम विकसित किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों को बेहतर और आरामदायक सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने आगे बताया कि विभिन्न विभागों में वाटर कूलर की व्यवस्था की जा चुकी है तथा आवश्यकता अनुसार नए वाटर कूलर लगाए जाएंगे। एयर कंडीशनिंग व्यवस्था की मरम्मत एवं नए उपकरणों की स्थापना का कार्य भी किया जा रहा है। इसके साथ ही संयंत्र के आंतरिक सड़कों के संधारण एवं नए मार्गों के निर्माण का कार्य भी जारी है, जिससे के विभागों में आवागमन सुगम हो सके।

मुख्य महाप्रबंधक ने यूनियन के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उपयोगिता सेवाओं को बेहतर बनाना प्रबंधन की प्राथमिकता है। बैठक में पूरन वर्मा, गिरिराज देशमुख, विश्वनाथ साहू, श्याम बहादुर सिंह, मलय बनर्जी, सरोज राठौर एवं शैलेंद्रकांत सक्सेना उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Rourkela Steel Plant की बड़ी उपलब्धि: स्पेशल स्टील प्रोडक्शन से Defence, Energy, Automobile, Power Sectors में तगड़ी पकड़
Next: ड्यूटी टाइम में राउरकेला स्टील प्लांट से बाहर निकलने वाले कार्मिक अब फंसे, बायोमेट्रिक स्कैन अनिवार्य, HOD को तुरंत मिलेगा मैसेज

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.