Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ड्यूटी टाइम में राउरकेला स्टील प्लांट से बाहर निकलने वाले कार्मिक अब फंसे, बायोमेट्रिक स्कैन अनिवार्य, HOD को तुरंत मिलेगा मैसेज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी टाइम में राउरकेला स्टील प्लांट से बाहर निकलने वाले कार्मिक अब फंसे, बायोमेट्रिक स्कैन अनिवार्य, HOD को तुरंत मिलेगा मैसेज

Azmat ali 25/04/2026 1 minute read
Rourkela Steel Plant Employees Are Required to Scan Identity Card at the Biometric Machine Before Exiting the Plant During Duty Hours

सेल राउरकेला स्टील प्लांट: अब बायोमेट्रिक से होगी कर्मचारियों की एग्जिट मॉनिटरिंग। एंट्री कई सालों से बायोमेट्रिक से हो रही।

  • सेल राउरकेला स्टील प्लांट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के मूवमेंट पर सख्त निगरानी।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। Steel Authority of India Limited (सेल) की इकाई Rourkela Steel Plant (आरएसपी) ने सिस्टम सुधार के तहत कर्मचारियों की आवाजाही (मूवमेंट) पर कड़ी निगरानी रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब कर्मचारियों के ड्यूटी के दौरान बाहर जाने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल कर दी गई है।

प्लांट से बाहर निकलने वालों के लिए भी बायोमेट्रिक सिस्टम लागू

आरएसपी के मेन गेट और एडमिन गेट से बाहर निकलने पर भी बायोमेट्रिक मशीनें स्थापित कर दी गई हैं। यह नई व्यवस्था अब तक सीआईएसएफ द्वारा मेंटेन किए जा रहे मैनुअल रजिस्टर की जगह लेगी।

आईडी कार्ड स्कैन करना अनिवार्य

नए नियम के तहत ड्यूटी के दौरान प्लांट से बाहर निकलने से पहले सभी कर्मचारियों को बायोमेट्रिक मशीन पर अपना आईडी कार्ड स्कैन/दिखाना अनिवार्य होगा। बिना स्कैन किए बाहर निकलना संभव नहीं होगा।

तुरंत जाएगी सूचना

जैसे ही कोई कर्मचारी प्लांट से बाहर निकलेगा, सिस्टम के माध्यम से संबंधित शिफ्ट इंचार्ज और विभागाध्यक्ष (HOD) को स्वतः ईमेल भेज दी जाएगी। इससे अधिकारियों को रियल टाइम में कर्मचारियों की मूवमेंट की जानकारी मिलती रहेगी।

पारदर्शिता और अनुशासन पर जोर

प्रबंधन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से कार्यस्थल पर अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था भी और मजबूत होगी। यह फैसला प्लांट में कार्यप्रणाली को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ड्यूटी के दौरान बाहर जाने से पहले अनिवार्य स्कैनिंग

जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी आवर्स के दौरान प्लांट से बाहर निकलने वाले सभी कर्मचारियों को पहले बायोमेट्रिक मशीन पर अपना आईडी कार्ड स्कैन करना होगा। बिना स्कैन किए गेट पार करने की अनुमति नहीं होगी (निर्धारित एग्जिट टाइम को छोड़कर)।

CISF को दिए गए निर्देश

पत्र में CISF अधिकारियों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कर्मचारी गेट से निकलने से पहले बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र में इंसेंटिव, पेयजल पाइप लाइन, रेस्ट रूम सुधार पर इंटक की सीजीएम संग बड़ी प्लानिंग
Next: Bhilai Township: सेक्टर 6 के अनफिट ब्लाक हो रहे ध्वस्त, कब्जेदारों में हड़कंप

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.