Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में आएगा भूचाल! 3 साल के हादसों और मौत की फाइलें फिर खुलेंगी, जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में आएगा भूचाल! 3 साल के हादसों और मौत की फाइलें फिर खुलेंगी, जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज

Azmat ali 09/05/2026 1 minute read
There will be an Earthquake in SAIL Files of Accidents and Deaths From the Past Three Years will be Reopened, and the Responsible Officers will Face Action (1)

गंभीर दुर्घटनाओं, गैस लीकेज, औद्योगिक आग, ऊंचाई से गिरने, मशीनरी दुर्घटनाओं और ड्यूटी के दौरान हुई मौत की फाइल खुलेगी।

  • मंत्रालय का उद्देश्य साफ है कि सेफ्टी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Steel Authority of India Limited में हुए हादसों और मौतों को लेकर अब बड़ा एक्शन शुरू होने जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में सेल के विभिन्न स्टील प्लांटों और खदानों में हुए हादसों की फाइलें दोबारा खोली जाएंगी। हर केस में यह तय किया जाएगा कि हादसे के समय जिम्मेदार अधिकारी कौन थे, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई और यदि कार्रवाई नहीं हुई तो अब जवाबदेही तय की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक इस्पात मंत्रालय अब सेफ्टी के मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। मंत्रालय की ओर से सेल प्रबंधन को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि पुराने मामलों की समीक्षा कर दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। माना जा रहा है कि जिन मामलों में लापरवाही साबित होगी, वहां संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई से लेकर प्रमोशन रोकने तक की सिफारिश की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के सख्त रुख के बाद सेल के सभी प्रमुख प्लांटों में हड़कंप मच गया है। Bhilai Steel Plant, Bokaro Steel Plant, Rourkela Steel Plant, Durgapur Steel Plant, IISCO Steel Plant, Salem Steel Plant, Visvesvaraya Iron and Steel Plant और सेल की माइंस में अधिकारियों के बीच बेचैनी बढ़ गई है।

अंदरखाने चर्चा है कि कई हादसों में जांच रिपोर्ट तो बनी, लेकिन जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया अधूरी रह गई। कुछ मामलों में केवल औपचारिक कार्रवाई कर फाइल बंद कर दी गई। अब मंत्रालय उन सभी मामलों की दोबारा समीक्षा कराना चाहता है, ताकि यह साफ हो सके कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किस स्तर पर हुई।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात

सेफ्टी एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि हादसों में जवाबदेही तय नहीं होती, तो सुरक्षा व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित रह जाती है। यही वजह है कि अब मंत्रालय “नो टॉलरेंस ऑन सेफ्टी” की नीति पर काम करता दिख रहा है।

सूत्रों के अनुसार प्लांटवार हादसों की सूची तैयार की जाएगी। गंभीर दुर्घटनाओं, गैस लीकेज, औद्योगिक आग, ऊंचाई से गिरने, मशीनरी दुर्घटनाओं और ड्यूटी के दौरान हुई मौतों के मामलों की विशेष जांच हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

माना जा रहा है कि इस कार्रवाई का सबसे बड़ा असर अधिकारियों के करियर पर पड़ेगा। जिन अफसरों के कार्यकाल में गंभीर हादसे हुए और उचित निगरानी नहीं मिली, उनके प्रमोशन और पोस्टिंग पर असर पड़ सकता है। मंत्रालय का उद्देश्य साफ है कि सेफ्टी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अधिकारियों के वेतन संशोधन समिति गठन की मांग, SEFI ने PRC पर ये कहा…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: 48 घंटे के अंदर टाउनशिप के अफसरों को भेजना है प्लांट में, वरना DIC खतरे में, कर्मचारियों की भी बारी, BSP की लिस्ट फाइनल
Next: Breaking News: सेल भिलाई स्टील प्लांट के 5 GM संग 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, टाउनशिप में हड़कंप

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.