Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात

Azmat ali 22/04/2026 (Last updated: 22/04/2026) 1 minute read
SEFI discussed SAIL Pension Scheme Mediclaim HRA Income Tax Perks Hospital JO Promotion Incremental PRP

सेल कोल माइंस के अधिकारियों को सेल पेंशन की सुविधा (2007 से 2017 तक), टाउनशिप में लीजिंग व लाईसेंसिंग स्कीम की मांग।

  • सेफी ने सेल के उच्च प्रबंधन से अधिकारियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा। 
  • स्टील एक्जीक्यूटिव फेडेरेशन आफ इंडिया-सेफी के पदाधिकारियों ने सेल के कार्यवाहक सीएमडी केके सिंह एवं निदेशक (वित्त) डॉ. अशोक पंडा से की चर्चा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के अधिकारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर स्टील एक्जीक्यूटिव फेडेरेशन आफ इंडिया-सेफी के पदाधिकारियों ने सेल के कार्यवाहक सीएमडी केके सिंह और निदेशक (वित्त) डॉ. अशोक पंडा से इस्पात भवन नई दिल्ली में की चर्चा। इसके अतिरिक्त ईडी (एचआर) कॉरपोरेट ऑफिस  राजीव पांडेय से भी विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सेफी चेयरमेन एवं ओए-बीएसपी अध्यक्ष  नरेन्द्र कुमार बंछोर के नेतृत्व में सेफी महासचिव संजय आर्या, आरएसपी-ओए के अध्यक्ष अबकाश बेहरा, बीएसपी-ओए के महासचिव अंकुर मिश्रा, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा इन बैठकों में उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़े: सेल बड़ी खबर: Steel Authority of India Limited में 40% कॉन्ट्रैक्ट मैनपॉवर घटाने का आदेश जारी, BSL-SRU में मार्च तक 3335 लेबर की जाएगी नौकरी

सेफी प्रतिनिधिमंडल ने सेल पेंशन स्कीम, सेल मेडिक्लेम स्कीम, यूनिफार्म एचआरए, संशोधित आयकर प्रावधानों के अनुरूप पर्क्स की सुविधा, सेल अस्पतालों में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, जेओ 2018 बैच का नोशनल पदोन्नति, जेओ प्रमोशन पॉलिसी में सुधार, पीईएसबी में सेल अधिकारियों की पात्रता में संशोधन शेडयूल-ए कंपनियों के लिए, समय पूर्व सेवानिवृत्ति का विरोध, इंक्रीमेंटल पीआरपी, सेल के कोलिरिस के अधिकारियों को सेल पेंशन की सुविधा (2007 से 2017 तक), टाउनशिप की सुविधाओं में विस्तार, लीजिंग व लाईसेंसिंग स्कीम के तहत टाउनशिप की सम्पदा का सही उपयोग, जेओ-2008 एवं जेओ-2010 बैच के वेतन विसंगतियों सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: नौकरी से निकालना ठीक नहीं, इस्पात सचिव से मिलने का समय मांगा सेफी ने, वीआर स्कीम जरूरी, खर्च घटाने का ये भी तरीका

सेल पेंशन स्कीम में संशोधन
सेफी ने सेल प्रबंधन से आग्रह किया कि डीपीई दिशा-निर्देशों के अनुसार सेल में 30 प्रतिशत सेवानिवृत्ति लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करें। जिससे डीपीई दिशानिर्देशों की सही भावना के अनुरूप मासिक आधार पर 9 प्रतिशत की दर से पेंशन का अंशदान हस्तांतरित किया जाए। इसके साथ ही एनपीएस में सेल द्वारा निधि हस्तांतरण की वास्तविक तिथि 01/01/2007 से है परंतु सेल ने यह राशि अत्यधिक विलंब से प्रदान की है।

अतः इस राशि पर सेल को प्रतिपूरक/उपार्जित ब्याज प्रदान किया जाना चाहिए। सेल पेंशन योजना को समय पर लागू नहीं किया गया और यह द्वितीय वेतन संशोधन के डीपीई दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन था। चूंकि पेंशन कर्मचारी का अधिकार है, ताकि वह अपने स्वर्णिम वर्षों को संगठन को समर्पित करने के बाद सम्मानजनक जीवन जी सके।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में 40% कर्मचारी, अधिकारी-मजदूरों की छंटनी का आदेश, NJCS लीडर मिलेंगे इस्पात सचिव से

सेल मेडिक्लेम स्कीम में संशोधन

सेफी ने सेल प्रबंधन से सेल मेडिक्लेम स्कीम में आईपीडी व ओपीडी सुविधा में आवश्यक वृद्धि के साथ-साथ कारपोरेट बफर में वृद्धि, कुछ चिकित्सा उपचारों में कैपिंग की सीमा बढ़ाने, उन्नत उपचार (जैसे रोबोटिक सर्जरी) को शामिल करने तथा मेडिक्लेम प्रीमियम को कम करने हेतु निवेदन किया।

संशोधित आयकर प्रावधानों के अनुरूप पर्क्स की सुविधा

सेफी पदाधिकारियों ने सेल प्रबंधन से आग्रह किया कि इन बदलावों से अधिकारियों को पर्क्स टैक्स में राहत का लाभ मिलेगा, सैलरी स्ट्रक्चर बेहतर होगा और कंपनी की वित्तीय जिम्मेदारी बढ़ाए बिना कार्मिकों को राहत दी जा सकेगी।
सेफी ने मील कूपन/वाउचर की सीमा में वृद्धि, चाइल्ड एजुकेशन और हॉस्टल एलाउंस की सीमा में वृद्धि, नॉन कैश गिफ्ट/वाउचर की सीमा में वृद्धि, दवाईयों के रिअम्बर्समेंट की सुविधा में संशोधन आदि पर चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई

जेओ बैचेस् की पदोन्नति

प्रतिनिधिमंडल ने निवेदन किया कि जेओ-2018 बैच को जून 2026 में ई-3 ग्रेड में पदोन्नति हेतु योग्य माना जाए। उनकी लंबी सेवा, व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी दक्षता और व्यापक अनुभव को ध्यान में रखते हुए सेफी ने आग्रह किया कि जेओ बैचेस् को 6 माह के ट्रेनिंग अवधि का ई-1 से ई-2 पदोन्नति में जोड़ा जाए व 6 माह की नोशनल सीनियारिटी देते हुए सभी जेओ बैचेस् को कॉमन प्रमोशन साइकिल (जून) में पदोन्नत किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद

सेल अस्पतालों को लेकर स्पष्टता की मांग

सेफी ने कहा कि सेल अस्पतालों के आउटसोर्सिंग से संबंधित किसी भी निर्णय से पहले सभी हितधारकों, मौजूदा कार्मिकों, पूर्व कार्मिकों एवं आश्रितों का ध्यान रखते हुए एसोसिएशन/यूनियन से व्यापक चर्चा आवश्यक है। सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने अनुरोध किया है कि मौजूदा अस्पताल कार्मिकों को मैनेजमेंट के उन फैसलों के बारे में जानकारी दी जाए, जो उनके कॅरियर की संभावनाओं पर असर डाल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: JSW Steel और कोरियन कंपनी मिलकर ओडिशा में बनाएंगी बड़ा स्टील प्लांट, SAIL, Tata पर ये दबाव

एक समान एचआरए
सेफी ने सेल में डीपीई दिशानिर्देशों के अनुरूप एक समान एचआर लागू करवाने हेतु अनुरोध किया

जेओ-2008 एवं 2010 बैच में वेतन विसंगति

सेफी पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी (ई-4/ई-5) अपने जूनियर अधिकारियों से भी कम वेतन पा रहे हैं, जो गंभीर वेतन असमानता है। 1 जनवरी 2023 से प्रभावी इस विसंगति को दूर करने हेतु निदेशक कार्मिक से हस्तक्षेप की मांग की गई।

एमटीटी-2008 बैच को ई5 से ई6 प्रमोशन में प्राथमिकता

सेफी ने आग्रह किया है कि एमटीटी-2008 बैच के अधिकारियों के साथ हुई पदोन्नति देरी ध्यान में रखते हुए उन्हें जून 2026 की ई5 से ई6 प्रमोशन में प्राथमिकता दी जाए।

यह बैच अक्टूबर 2008 में ज्वाइन करने के कारण पदोन्नति चक्र एक वर्ष पिछड़ गया है, जिससे पिछले कई वर्षों में उनकी वरिष्ठता और कैरियर प्रगति प्रभावित हुई है। सेफी पदाधिकारियों ने यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व में एमटीए-1993 बैच के मामले में इसी प्रकार की विसंगति को सेल प्रबंधन ने सुलझाया था।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील सेक्रेटरी की अगली रिव्यू मीटिंग से पहले रिजल्ट दिखाना मजबूरी, वरना SAIL अफसरों का नपना तय

जेओ प्रमोशन पॉलिसी में सुधार की जरूरत

एनके बंछोर ने अनुरोध किया कि जेओ प्रमोशन पालिसी में संशोधन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सेल के विभिन्न इकाइयों में ग्रेजुएट इंजीनियर्स एवं अनुभवी डिप्लोमा इंजीनियर्स बड़ी संख्या में गैर कार्यपालक वर्ग में कार्यरत हैं। अतः इनके योग्यता व अनुभव का समुचित उपयोग किया जाना उचित होगा। जिससे अधिकारियों की कमी से जूझ रहे विभागों को बेहतर इंजीनियर्स/शिफ्ट इंचार्ज उपलब्ध हो पाएंगे।

टाउनशिप की सुविधाओं में विस्तार

सेफी ने प्रबंधन से सेल के सभी टाउनशिप के सम्पदाओं का समुचित उपयोग करने का अनुरोध किया। टाउनशिप के खाली पड़े भूमि, भवनों तथा मकानों का लीजिंग व लाईसेंस के माध्यम से समुचित उपयोग करने का आग्रह किया ताकि अवैध कब्जों से इन राष्ट्रीय सम्पत्तियों को बचाया जा सके। लीजिंग व लाईसेंस के अवरोधों को शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। कार्मिकों को बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नए सुविधायुक्त भवनों का निर्माण करने का आग्रह किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL ISP: पश्चिम बंगाल में तीसरी एडवेंचर लर्निंग हब इस्को स्टील प्लांट के नेहरू पार्क में, आप भी आइए
Next: Bhilai Steel Plant: 35% ठेका श्रमिकों की प्रस्तावित छंटनी के विरोध में इंटक, शांति भंग की आशंका, बवाल का संकेत

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.