Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BREAKING NEWS: इस्पात सचिव के आदेश पर अमल, राउरकेला स्टील प्लांट में 39 अफसरों का ट्रांसफर, टाउनशिप से भेजे गए प्लांट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BREAKING NEWS: इस्पात सचिव के आदेश पर अमल, राउरकेला स्टील प्लांट में 39 अफसरों का ट्रांसफर, टाउनशिप से भेजे गए प्लांट

Azmat ali 08/05/2026 (Last updated: 09/05/2026) 1 minute read
Implementation of Steel Secretarys Order 39 officers Transferred at Rourkela Steel Plant 1

टाउन इंजीनियरिंग, टाउन सर्विसेज, स्पोर्ट्स, वाटर मैनेजमेंट और इलेक्ट्रिकल विभागों में लंबे समय से कार्यरत अधिकारियों का ट्रांसफर।

  • राउरकेला स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है।
  • इस्पात सचिव के निर्देश पर सेल प्लांटों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, बोकारो के बाद राउरकेला में 39 अधिकारियों का तबादला।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के निर्देश के बाद Steel Authority of India Limited के विभिन्न प्लांटों में टाउनशिप विभागों में लंबे समय से पदस्थ अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Bokaro Steel Plant में 13 अधिकारियों का तबादला किए जाने के बाद अब Rourkela Steel Plant प्रबंधन ने भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 39 अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है।

राउरकेला स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से आदेश जारी किया गया है। टाउन इंजीनियरिंग, टाउन सर्विसेज, स्पोर्ट्स, वाटर मैनेजमेंट और इलेक्ट्रिकल विभागों में लंबे समय से कार्यरत अधिकारियों को अन्य विभागों में स्थानांतरित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD: नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक पंडा के चयन को मंजूरी, अब बने सेल के मुखिया, पढ़ें सफर…

जीएम स्तर से लेकर असिस्टेंट मैनेजर स्तर तक के 19 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें हारा प्रसाद पटनायक को जनरल मैनेजर टाउन इंजीनियरिंग (सिविल-डीएसओ) से जनरल मैनेजर फ्लक्स एंड रिफ्रैक्ट्री भेजा गया है, जबकि मोहम्मद अनीस को फ्लक्स एंड रिफ्रैक्ट्री से जनरल मैनेजर टाउन इंजीनियरिंग बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 की फर्जी खबर से भड़के पेंशनभोगी, भ्रामक समाचारों से सावधान रहें

इसी तरह केदार सा को टाउन इंजीनियरिंग वॉटर सप्लाई से वाटर मैनेजमेंट तथा दिलीप कुमार दलई को वाटर मैनेजमेंट से टाउन इंजीनियरिंग वॉटर सप्लाई में भेजा गया है। अनिल कुमार राय को टाउन इंजीनियरिंग (सिविल) से टी एंड आरएम तथा बी. सूरज कुमार सुबुधि को टी एंड आरएम से टाउन इंजीनियरिंग (सिविल) में पदस्थ किया गया है।

टाउन इंजीनियरिंग सिविल के सीनियर मैनेजर सुधाकर मुनी को वाटर मैनेजमेंट, रविंद्र नाथ बेहरा-वाटर मैनेजर से टाउन इंजीनियरिंग सिविल भेजा गया।

टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल विभाग में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। क्षीरोद चंद्र सेठी को एसएमएस-2 इलेक्ट्रिकल, गुरुपद नायक को एसएमएस-2 से टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल, निरंजन रथ को कोक ओवन इलेक्ट्रिकल, सुशील कुमार लाकरा को कोक ओवन से टाउन इंजीनियरंग भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant Burnpur: धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक गूंजी, फोटो युद्ध के मैदान जैसी, इधर-USM में हादसा, कर्मी जख्मी

टाउन सर्विसेज और एचआर विभाग में भी फेरबदल किया गया है। सुहित विश्वास सरोदे को टाउन सर्विसेज (अलॉटमेंट एंड ईवी) से एचआर (एमएम) तथा शुभ्रा राजेश्वरी को एचआर (एमएम) से टाउन सर्विसेज में भेजा गया है। वहीं सुश्रीता दास को टाउन सर्विसेज (एडमिन एंड मिस.) से एचआर (एल एंड डी) और अर्नपूर्णा बेहरा को एचआर (एल एंड डी) से टाउन सर्विसेज में स्थानांतरित किया गया है।

स्पोर्ट्स के डिप्टी मैनेजर रघुनंदन पाणी को एचआर सीएलसी, जीएम एयरपोर्ट, पीएचएसएंड एसडब्ल्यू एचओडी ज्योति प्रकाश मिश्र को खेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुढु सिंह-असिस्टेंट मैनेजर स्पोर्ट्स को रिजर्व में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट ने अप्रैल में बनाया नया रिकॉर्ड, ये है बेस्ट प्रोडक्शन डिटेल

इसी तरह प्रभात कुमार-एजीएम टाउन इंजीनियरिंग सिविल से अब सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेस भेजा गया। सिविल इंजीनियरिंग सर्विेस के सीनियर मैनेजर अनम चरण बेहरा को टाउन इंजीनियरिंग सिविल में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

टाउन इंजीनियरिंग सिविल के डिप्टी मैनेजर रंजन कुमार महाराणा को सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेस भेजा गया है। डिप्टी मैनेजर सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेस निहार रंजन जेना को टाउन इंजीनियरिंग सिविल भेजा गया है।

जनरल मैनेजर संजय कुमार प्रधान को टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल से पाइप प्लांट इलेक्ट्रिकल भेजा गया। जीएम पाइप प्लांट निहार रंजन मलिक को जीएम टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: टाउनशिप में 5 साल से जमे अधिकारियों पर इस्पात मंत्रालय की नज़र, अफसरों को हटाने की बारी अब BSP, RSP, DSP, ISP की

असिस्टेंट मैनेजर टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल उमाकांत राउत को सीपीपी-1 इलेक्ट्रिकल भेजा गया। असिस्टेंट मैनेजर सीपीपी 1 श्यामा बेहरा को टाउन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल भेजा गया। असिस्टेंट मैनेजर टाउन इंजीनियरिंग डब्ल्यू एसटी एके नायक को वाटर मैनेजमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। असिस्टेंट मैनेजर वाटर मैनेजमेंट रंजीत भोई को टाउन इंजीनियरिंग डब्ल्यूएसटी भेजा गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: कर्मचारियों से ग्रेडिंग को छुपाना जवाबदेही का खुला उल्लंघन, कर्मियों के खिलाफ प्रबंधन का हथियार है ग्रेडिंग प्रणाली

21 नवंबर 2026 तक रिलीव होने वाले अधिकारियों के नाम, पढ़िए कहां भेजा गया

प्रदीप्त कुमार मंडहाता-एजीएम, टाउन इंजीनियरिंग (सिविल) को एजीएम, सिविल इंजीनियरिंग (सर्विसेज)
केलू चरण बेहरा-डिप्टी मैनेजर, सिविल इंजीनियरिंग (सर्विसेज) को डिप्टी मैनेजर, टाउन इंजीनियरिंग (सिविल)
दीपांकर दास-एजीएम, टाउन इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) को एजीएम, ब्लास्ट फर्नेस (इलेक्ट्रिकल)
बेनुधरा नायक- एजीएम, ब्लास्ट फर्नेस (इलेक्ट्रिकल) को एजीएम, टाउन इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)
प्रभात कुमार साहू- सीनियर मैनेजर, टाउन इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) को सीनियर मैनेजर, एसएमएस-1 (इलेक्ट्रिकल)
रामा चंद्र सुबुधि -सीनियर मैनेजर, एसएमएस-1 (इलेक्ट्रिकल) को सीनियर मैनेजर, टाउन इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)
चित्रसेन जेना- असिस्टेंट मैनेजर, टाउन इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) को असिस्टेंट मैनेजर, प्लेट मिल (इलेक्ट्रिकल)
द्वितीय कृष्ण साहू- डिप्टी मैनेजर, प्लेट मिल (इलेक्ट्रिकल) को डिप्टी मैनेजर, टाउन इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)
बंचनिधि पोथल-एजीएम, टाउन इंजीनियरिंग (सिविल) को एजीएम, सिविल इंजीनियरिंग (सर्विसेज)
श्रीनाथ नायक -जीएम, टाउन इंजीनियरिंग (सिविल) को जीएम, सिविल इंजीनियरिंग (सर्विसेज)

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BSOA अध्यक्ष जीएम एके सिंह समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट

टाउन इंजीनियरिंग (सिविल) और इलेक्ट्रिकल विभाग से बड़ी संख्या में अधिकारियों को सिविल इंजीनियरिंग सर्विसेज, ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस-1, प्लेट मिल और पावर विभागों में भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार इस्पात मंत्रालय टाउनशिप विभागों में लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना चाहता है। आने वाले दिनों में Bhilai Steel Plant, Durgapur Steel Plant और IISCO Steel Plant में भी इसी तरह के बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: कर्मचारियों का ऐसे जबरिया रिटायरमेंट तय, 20% को O और 25% को B ग्रेड भिलाई स्टील प्लांट देगा ही, 55% में A-C ग्रेड

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?

ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अधिकारियों के वेतन संशोधन समिति गठन की मांग, SEFI ने PRC पर ये कहा…

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RINL के नए CMD एमएनवीएस प्रभाकर के चयन को मंजूरी, नगरनार स्टील प्लांट के ED, SAIL RSP में थे CGM
Next: Breaking News: 48 घंटे के अंदर टाउनशिप के अफसरों को भेजना है प्लांट में, वरना DIC खतरे में, कर्मचारियों की भी बारी, BSP की लिस्ट फाइनल

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.