NEET UG को लेकर राजस्थान SOG का बड़ा खुलासा। राजस्थान SOG का दावा है कि सैंपल पेपर के 150 प्रश्न असली पेपर में आए हैं।
- एनटीए ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया है।
- किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं।
- neet-ug@nta.ac.in पर संपर्क करें या 011-40759000 और 011-69227700 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने वाली परीक्षा लीक होने का दावा किया जा रहा है। राजस्थान से मामले की शिकायत सामने आ रही है। एसओजी की जांच में केरल से सीकर एक गेस पेपर आया था। इसमें वही प्रश्न थे, जो नीट एग्जाम में पूछे गए। 1 मई को केरल के मेडिकल कॉलेज से राजस्थान के सीकर में ये भेजा गया। ये पेपर लाखों रुपए में बेचा गया।
राजस्थान एसओजी इसकी जांच कर रही है। जयपुर के प्रिंटिंग प्रेस में पेपर छपा था। इस पेपर को 30 लाख रुपए में बेचे जाने का मामला सामने आ रहा है। 3 मई को हुई परीक्षा में 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। अब केंद्र सरकार को फैसला लेना है। कई छात्रों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन, अब तक एफआइआर दर्ज नहीं की गई है।
NEET UG को लेकर राजस्थान SOG का बड़ा खुलासा किया है। राजस्थान SOG का दावा है कि सैंपल पेपर के 150 प्रश्न असली पेपर में आए हैं। इस दावे के बाद सवाल उठ रहे हैं क्या NEET UG 2026 का पेपर लीक था? जो परीक्षा में आया, वही सैंपल में था। यह कैसे संभव है कि 140 प्रश्न हू-ब-हू मिल जाएं?
NEET-UG 2026 में गड़बड़ी की शिकायतों पर NTA का बयान
National Testing Agency ने NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच पर आधिकारिक बयान जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि वह Rajasthan Special Operations Group द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवगत है और मामले में जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग दे रही है।
एनटीए के अनुसार 3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई थी। प्रश्नपत्रों को जीपीएस ट्रैकिंग वाले वाहनों के जरिए भेजा गया था और उनमें विशेष वाटरमार्क पहचान प्रणाली भी लगाई गई थी। परीक्षा केंद्रों पर एआई आधारित सीसीटीवी निगरानी, प्रत्येक अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन तथा 5G जैमर की व्यवस्था की गई थी। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया सभी केंद्रों पर निर्धारित योजना के अनुसार पूरी हुई।
एनटीए ने बताया कि परीक्षा के चार दिन बाद यानी 7 मई की देर शाम उसे कथित गड़बड़ी से जुड़े कुछ इनपुट मिले थे। इसके बाद 8 मई की सुबह इन जानकारियों को केंद्रीय एजेंसियों को स्वतंत्र जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। हाल के दिनों में मीडिया में सामने आई गिरफ्तारियां और हिरासत में लेने की कार्रवाई जांच एजेंसियों के पेशेवर और समयबद्ध काम का परिणाम है।
एजेंसी ने कहा कि मामला फिलहाल जांच के अधीन है और जांच एजेंसियां तथ्यों की पुष्टि करेंगी। एनटीए ने स्पष्ट किया कि वह जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचेगा और एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर शिक्षा मंत्रालय से परामर्श लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
एनटीए ने NEET-UG 2026 के अभ्यर्थियों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और जांच एजेंसियों को अपना काम पूरा करने का समय दें। एजेंसी ने कहा कि अधिकांश ईमानदार अभ्यर्थियों की मेहनत और परीक्षा की निष्पक्षता पर कोई सवाल नहीं है और उनकी मेहनत को कमतर नहीं होने दिया जाएगा।
एनटीए ने अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया है। किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी neet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं या 011-40759000 और 011-69227700 नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
एजेंसी ने कहा कि वह निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली के लिए प्रतिबद्ध है तथा जांच एजेंसियों के साथ मिलकर परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रही है।

