Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Junior Manager Promotion Exam: भिलाई स्टील प्लांट के 1204 कर्मचारी बनना चाहते हैं अधिकारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Promotion Exam: भिलाई स्टील प्लांट के 1204 कर्मचारी बनना चाहते हैं अधिकारी

Azmat ali 21/05/2026 1 minute read
SAIL Junior Manager Promotion Exam 1204 Employees of Bhilai Steel Plant Want to become Officers

निगाहें सेल कॉरपोरेट ऑफिस पर टिकी हैं, जहां से जल्द ही जूनियर मैनेजर प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की उम्मीद।

  • BSP से 1204 कर्मचारियों ने भरा जूनियर मैनेजर परीक्षा फॉर्म, प्रमोशन को लेकर कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। SAIL Junior Manager Promotion Exam: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में जूनियर मैनेजर प्रमोशन परीक्षा को लेकर कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नॉन-एग्जीक्यूटिव से एग्जीक्यूटिव कैडर में प्रमोशन के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए BSP के 1204 कर्मचारियों ने आवेदन किया है। परीक्षा पास होने के बाद इंटरव्यू से चयन होगा।

बताया जा रहा है कि यह संख्या सेल के विभिन्न यूनिटों में सबसे अधिक मानी जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब कर्मचारियों की नजर प्रवेश परीक्षा की तारीख पर टिक गई है। हालांकि, सेल प्रबंधन की ओर से अभी तक परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सेल प्रबंधन ने पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 तय की थी। कर्मचारियों की मांग और तकनीकी कारणों को देखते हुए इसे पहले 15 मई और बाद में 20 मई 2026 तक बढ़ाया गया। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब ऑनलाइन आवेदन प्रणाली बंद कर दी गई है।

BSP के विभिन्न विभागों स्टील मेल्टिंग शॉप, रोलिंग मिल, ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और अन्य इकाइयों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने आवेदन किया है। कर्मचारियों के बीच इस प्रमोशन परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद बड़े स्तर पर नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को अधिकारी बनने का अवसर मिल रहा है।

हालांकि, प्रमोशन प्रक्रिया में पात्रता को सीमित किए जाने को लेकर चर्चा भी तेज है। कर्मचारी, अधिकारी कैडर में जाने को लेकर गंभीर और उत्साहित हैं। अब सभी की निगाहें सेल कॉरपोरेट ऑफिस पर टिकी हैं, जहां से जल्द ही जूनियर मैनेजर प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के लिए MDI गुड़गांव से किया MoU साइन
Next: RSP के मुआवजा पैकेज और नौकरी से बदल रही विस्थापित परिवारों की जिंदगी, पढ़िए रिपोर्ट

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.