सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा 13 मई को भिलाई आने वाले थे। 12 मई को राजहरा हादसे में 3 मजदूरों की मौत से नहीं आए थे।अब आए।
- सीआइएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिए।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा अचानक से भिलाई स्टील प्लांट पहुंच चुके हैं। चंद अधिकारियों को छोड़ किसी को कोई भनक तक नहीं थी।
देर शाम तय किए कि भिलाई जाना है। रात करीब 8 बजे बीएसपी के कुछ अधिकारियों को सूचित किया गया कि सीएमडी सुबह पहुंचने वाले हैं। बीएसपी के किसी भी विभाग के सीजीएम और एचओडी को भनक तक नहीं थी।
बुधवार सुबह दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट उतरे और करीब 10 बजे भिलाई निवास पहुंचे। यहां सीआइएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिए। सीएमडी के दौरे का कोई प्रोटोकाल नहीं बना है। इस वजह से प्रोग्राम को लेकर कुछ भी तय नहीं है।
फिलहाल, सीएमडी डॉक्टर अशोक कुमार पंडा ने सभी विभाग के सीजीएम और एचओडी को तलब किया है। डायरेक्टर इंचार्ज के सभागार में वन-टू-वन सभी सीजीएम और एचओडी से बातचीत करेंगे। उच्चाधिकारियों से अलग से मीटिंग हो रही है।
प्रोडक्शन परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग का दौर शुरू होने वाला है। बताया जा रहा है कि रात भिलाई में रुकेंगे। कल दिल्ली रवाना होने का प्लान है। संभावना जताई जा रही की सीएमडी रावघाट आयरन ओर माइंस भी जा सकते हैं। रावघाट को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।
बता दें कि सेल के नए सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा 13 मई को भिलाई स्टील प्लांट के दौरे पर आने वाले थे। इससे एक दिन पहले 12 मई को बीएसपी के दल्ली राजहरा आयरन ओर माइंस टाउनशिप में हादसा हो गया था। मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत होने की वजह से पूरा कार्यक्रम स्थगित किया गया था। संभावना थी कि किसी दिन भी सीएमडी भिलाई आएंगे। लेकिन, इस तरह बगैर किसी प्रोटोकाल के पहुंचने से हड़कंप मचा हुआ है।

