Skip to content
22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्गापुर स्टील प्लांट: ओवरलोड से एक्सीडेंट का डर, EV चार्जिंग पर तत्काल रोक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट: ओवरलोड से एक्सीडेंट का डर, EV चार्जिंग पर तत्काल रोक

Azmat ali 26/05/2026 (Last updated: 26/05/2026) 1 minute read
durgapur-steel-plant-immediate-ban-on-ev-charging 3

विभाग में हादसों का डर बन गया है। इसको देखते हुए प्रबंधन ने चार्जिंग पर रोक लगा दिया है ताकि हादसों से बचा जा सके।

नोटिस में सभी कर्मचारियों, ठेका कर्मियों और विजिटर्स से निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) में कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेका कर्मियों के लिए बड़ा आदेश जारी किया गया है। बढ़ते इलेक्ट्रिकल लोड, फायर सेफ्टी और ओवरलोडिंग के खतरे को देखते हुए Merchant Mill विभाग में ई-स्कूटर, ई-बाइक और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील किया है। राष्ट्र के नाम संबोधन में इलेक्ट्रिक व्हीकल यूज करने की अपील की गई। इसको देखते हुए अब इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है। अचानक से ग्राफ बढ़ने की वजह से विभाग में हादसों का डर बन गया है। इसको देखते हुए प्रबंधन ने चार्जिंग पर रोक लगा दिया है ताकि हादसों से बचा जा सके।

Merchant Mill विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि विभागीय परिसर के अंदर विभागीय इलेक्ट्रिकल प्वाइंट का उपयोग कर इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि विभागीय परिसर के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहन, जिसमें ई-बाइक, ई-स्कूटर और इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं, की चार्जिंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नोटिस में सभी अध8कारियों, कर्मचारियों, ठेका कर्मियों और विजिटर्स से निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सकती है। यह आदेश Merchant Mill के GM एवं HOD प्रदीप मित्रा की ओर से 25 मई 2026 को जारी किया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: सेक्टर-9 अस्पताल बचाने की मुहिम, बहुत कुछ छुपा रहा प्रबंधन, सीटू ने की पारदर्शिता की मांग
Next: बिग ब्रेकिंग न्यूज: SAIL CMD डॉ. अशोक पंडा अचानक पहुंचे BHILAI STEEL PLANT, किसी को भनक तक नहीं, सभी CGM, HOD तलब

Related Stories

SAIL ISP Burnpur Preparations for union elections meeting on August 27 voting date to be finalized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Azmat ali 22/08/2026
BSP Management Ready to Award Maximum Tenders to Ancillary Industries
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Azmat ali 21/08/2026
SAIL News SEFI office Bearers Visit Gua Mines 10000K Target and new Promotion Policy Discussed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात

Azmat ali 21/08/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Burnpur Preparations for union elections meeting on August 27 voting date to be finalized
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Burnpur: यूनियन चुनाव की तैयारी तेज, 27 अगस्त को तय होगी मतदान की तारीख

Azmat ali 22/08/2026
BSP Management Ready to Award Maximum Tenders to Ancillary Industries
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एंसिलरी उद्योगों को ज्यादा से ज्यादा टेंडर देने पर बीएसपी प्रबंधन तैयार

Azmat ali 21/08/2026
SAIL News SEFI office Bearers Visit Gua Mines 10000K Target and new Promotion Policy Discussed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: गुआ माइंस पहुंचे SEFI पदाधिकारी, 10,000 K टार्गेट, नई प्रमोशन पॉलिसी पर ये बात

Azmat ali 21/08/2026
Labour Code Dialogue Trade Unions ask Tough Questions MP Vijay Baghel Appears Disappointed
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Labour Code Dialogue: ट्रेड यूनियनों ने सवालों की बौछार की, नाश्ता और मीटिंग पर बवाल, पेंशन, छंटनी,एरियर, बंद होते स्कूल पर सांसद विजय बघेल दिखे निराश

Azmat ali 21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.